फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   japan unveils 500 kmph bullet train

जापान में 500 किमी. की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

Thu, 06 Jun 2013 12:36 AM IST
टोक्यो/एजेंसी
टोक्यो/एजेंसी Updated Thu, 06 Jun 2013 12:36 AM IST
विज्ञापन
japan unveils 500 kmph bullet train

तेज... और तेज! तकनीक की रफ्तार में दुनिया के सबसे अव्वल देशों में शुमार जापान ने ऐसी बुलेट ट्रेन तैयार कर ली है जो 500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी। इस ट्रेन का पहला कामयाब परीक्षण किया जा चुका है।

विज्ञापन


जापान की यह ऐसी पहली कॉमर्शियल रेलगाड़ी है जो हवा में तैरने वाले चुंबकीय ट्रैक पर दौड़ लगाएगी। जापान में इस तकनीक से दौड़ने वाली ट्रेनों को मैगलेव ट्रेन नाम दिया गया है।
विज्ञापन


सेंट्रल जापान रेलवे के अधिकारियों ने सोमवार को मध्य जापान के यामानाशी प्रांत में बने टेस्ट ट्रैक पर इस एलओ मॉडल का परीक्षण किया। बेहद तेज गति की इस ट्रेन के परीक्षण के लिए इसके टेस्ट ट्रेक का 43 किलोमीटर तक विस्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच डिब्बों वाली इस ट्रेन के आगे इंजन लगा था और इसने धीमी रफ्तार से अपने ट्रैक पर दौड़ना शुरू किया। शुरुआत में यह देखा गया कि चुंबकीय ट्रैक पर क्या ट्रेन सही ढंग से सतह को छोड़ कर धीरे-धीरे उठ पाती है।

जापान में चुंबकीय तकनीक से दौड़ने वाली इन ट्रेनों की कॉमर्शियल शुरुआत 2027 में टोक्यो और नागोया के बीच करने की तैयारी है।

न्यूजऑनजापान डॉट कॉम के अनुसार यह ट्रेन 500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा करेगी, जिससे टोक्यो-नागोया जैसे दूरस्थ शहरों का सफर मात्र 40 मिनट का रह जाएगा।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अपने अंतिम रूप में यह ट्रेन 16 डिब्बों की होगी और एक बार में इसमें 1000 मुसाफिर तक सफर कर सकेंगे। साल 2045 तक इसके ओसाका तक बढ़ाए जाने की योजना है। इसके बाद भविष्य में इन ट्रेनों से पूरे जापान को जोड़ने की योजना है।

ओलंपिक खेलों से हुई थी शुरुआत
जापान ने 1964 में टोक्यो ओलंपिक खेलों की मेजबानी की थी। उस मौके को यादगार बनाने के लिए उसने अपनी परिवहन तकनीक को दुनिया में बेजोड़ साबित करते हुए पहली बुलेट ट्रेन चलाई थी, जिसका नाम था: शिनकेनसेन।


भारत को मिलेगा फायदा
जापान की बुलेट ट्रेन तकनीक का फायदा भारत को भी मिलेगा। जापान ने भारत को भरोसा दिलाया है कि वह उसके यहां हाई स्पीड रेलवे सिस्टम को विकसित करने में भारी निवेश करने का इच्छुक है।

पिछले दिनों प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जापान गए थे, जहां उन्होंने जापानी पीएम शिंजो अबे के साथ संयुक्त वक्तव्य जारी किया था।

इसमें भारत में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए दोनों देशों के आपसी सहयोग की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed