{"_id":"d3b0a256-c781-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"james-hopkins-allegedly-kept-22-dead-cats","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसक्रीम की जगह फ्रीजर में मिलीं मरी बिल्लियां ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
आइसक्रीम की जगह फ्रीजर में मिलीं मरी बिल्लियां
Updated Wed, 29 May 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
फ्रीजर में आइसक्रीम तो हम सभी रखते हैं लेकिन क्या आप फ्रीजर में बिल्लियां रखने की सोच भी सकते हैं। शायद नहीं।
विज्ञापन
लेकिन 66 साल के जेम्स होपकिन्स ऐसे शख्स हैं जिनके फ्रीजर में से पुलिस ने 22 मरी हुई बिल्लियां बरामद की हैं। इसके अलावा पुलिस को 30 जिंदा बिल्लियां भी मिली हैं।
एक स्थानीय समाचार पत्र के मुताबिक होपकिन्स के घर में जो बिल्लियां जिंदा मिली थीं, उनकी हालत बेहद खराब थी। पुलिस ने वहां मौजूद जिंदा बिल्लयों को एनिमल प्रोटेक्टिव सर्विसेज को भेज दिया है।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि वो ऐसा क्यों करता था लेकिन जानवरों पर अत्याचार के आरोप में होपकिन्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।