फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   jafar bhai bought goat in four lakhs

जफर भाई देंगे 4.18 लाख के भूरा और ललुआ की कुर्बानी

Fri, 26 Oct 2012 10:36 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 26 Oct 2012 10:36 AM IST
विज्ञापन
jafar bhai bought goat in four lakhs

भुजपुरा अलीगढ़ के भूरा व ललुआ को मुंबई में हाजी मस्तान के बेटे जफर भाई ने ईद पर कुर्बानी देने के लिए 4.18 लाख रुपये में खरीद लिया है। इस तरह से अलीगढ़ के बकरों की मुंबई में धूम रही। बकरों की मुंह मांगी कीमत मिलने से भुजपुरा के मोहम्मद इस्लाम जहां खुश नजर आ रहे हैं, वहीं बकरों के बिछोह को उनका परिवार बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। परिवार के सदस्यों की आंखों से जहां आंसू नहीं थम पा रहे हैं, वहीं मुंह में रोटी का निवाला भी नहीं जा रहा है।

विज्ञापन


भुजपुरा की गली नंबर एक निवासी मोहम्मद इस्लाम ने दो बकरे अपने घर पर पाले थे। इनमें भूरा 27 माह तो ललुआ 19 माह का था। मोहम्मद इस्लाम ईद पर दोनों बकरों को स्कॉर्पियो गाड़ी में लेकर मुंबई बेचने पहुंचे। इस्लाम ने बताया कि दोनों बकरों को साढ़े चार लाख में बेचने का मन था, लेकिन मुंबई के हाजी मस्तान के बेटे जफर भाई ने दोनों बकरों की कीमत 4.18 लाख रुपये लगाई। इस पर उन्होंने दोनों बकरों को बेच दिया। जफर भाई ने खुश होकर सात हजार रुपये अलग से इनाम भी दिया। बकरों को स्कॉर्पियो से ले जाने में भाड़े आदि पर 30 हजार रुपये खर्च हो गय।
विज्ञापन


मोहम्मद इस्लाम का कहना है कि जैसे ही बकरे लेकर जफर भाई के लोग चले तो उनकी (इस्लाम) आंखों से आंसू निकल पड़े। उन्होंने घर आकर अपनी पत्नी की सहमति से बच्चों के नाम शादी के लिए जेवर बनवाने को 13.5 तोला सोना खरीद लिया है। अभी स्थिति यह है कि घर में किसी को खाना-पीना अच्छा नहीं लग रहा है। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed