{"_id":"cbb42840-d8d7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"its-always-a-bad-idea","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेर की गुफा में सेक्स, लड़की बनी निवाला ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
शेर की गुफा में सेक्स, लड़की बनी निवाला
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 05:40 PM IST
विज्ञापन
क्या कोई बब्बर शेर की गुफा में जाकर सेक्स करने के बारे में सोच भी सकता है? आप कहेंगे कि ये क्या बात हुई, लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ है।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे में एक प्रेमी जोड़ा घने जंगलों में घूमने गया हुआ था और उसने यही काम किया। लेकिन किस्मत खराब थी और शेर लौट आया।
हेवीन्यूज की खबर के मुताबिक, शराई मावेरा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ जंगल में घूमने गई थी। इस दौरान शेर ने उन पर हमला कर दिया। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन लड़का भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
उस रोज दोपहर में इस प्रेमी जोड़े ने न जाने क्या सोचकर जंगल की झाड़ को ही अपना बिस्तर बना लिया। लेकिन इसका अंजाम काफी दर्दनाक हुआ। सेक्स करने के दौरान ही वहां शेर आ गया। हमले में लड़का बाल-बाल बच गया, लेकिन शेर ने लड़की को निवाला बना लिया।
विज्ञापन
लड़का भागता हुआ नग्न अवस्था में ही मुख्य सड़क तक पहुंच गया, लेकिन उसकी हालत देखकर लोगों ने सोचा कि यह कोई पागल है। वह बार-बार कह रहा था कि मेरी गर्लफ्रेंड की जान मुश्किल में है और उसे मदद चाहिए, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जब तक पुलिस को पूरा मामला समझ आता, काफी देर हो चुकी थी और लड़की मारी जा चुकी थी।