{"_id":"04aa2092-ead9-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"it-was-a-miracle-that-i-survived","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब शेर की नीयत हुई खराब, वो पहुंची अस्पताल","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जब शेर की नीयत हुई खराब, वो पहुंची अस्पताल
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 12 Jul 2013 03:29 PM IST
विज्ञापन
नीयत कब खराब हो जाए कोई नहीं जानता। लेकिन अगर शेर की नीयत खराब हो जाए तो क्या कहेंगे। जी हां, शेर को किस करने की कोशिश करने वाली लड़की को इस भयंकर जानवर की बुरी नीयत का खामियाजा भुगतना पड़ा जब शेर ने उसे अपने बाड़े में खींच लिया।
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के अनुसार, शेर का शिकार हुई 18 साल की लॉरेन फागेन कनाडा की रहने वाली हैं और दक्षिण अफ्रीका में जानवरों के एक पुर्नवास केंद्र में काम करती हैं।
विज्ञापन
उस दिन भी वो मोहोलोहोला वाइल्ड लाइफ री-हैबिटेशन सेंटर में जानवरों की देख-रेख कर रही थी और न जाने अचानक उसे क्या सूझी जो शेर को चूमने चल दी।
इंसान ने किया शेरनी से धोखा
अब शेर तो शेर ठहरा, उसे क्या पता कि ये लड़की उसे छेड़ने नहीं बल्कि उसे चूमने आई है। उस समय बाड़े में दो शेर थे और दोनों ने फागेन को पैर पकड़कर बाड़े में खींच लिया।
विज्ञापन
अब इसे किस्मत का धनी ही कहेंगे जो पास ही खड़े एक बचावकर्मी ने शेरों को देख लिया और लड़की को पकड़ लिया। हालांकि कुछ गंभीर चोटें तो जरूर लगीं लेकिन लड़की की जान बदल गई।