{"_id":"948635be-c399-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"iraqi-male-claimed-that-he-is-the-most-handsome-man-on-the-planet","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आपने देखा है दुनिया का 'सबसे सजीला' जवान ?","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
क्या आपने देखा है दुनिया का 'सबसे सजीला' जवान ?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 24 May 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो हर शख्स खुद को हजारों-लाखों में एक मानता है लेकिन ये महाशय तो खुद को धरती का सबसे सुंदर युवक मानते हैं।
विज्ञापन
इराक में मेडिकल के स्टूडेंट और पार्ट-टाइम मॉडल अहमद एंजेल अपनी खूबसूरती के आगे दुनिया को झुकाने की तमन्ना रखते हैं। हर वक्त अपने बालों को जैल लगाकर सेट रखने वाले अहमद को अपनी नीली आखें दुनिया की सबसे सुंदर आंखें लगती हैं।
सुंदर दिखने के अलावा अहमद को फोटोशॉप का इस्तेमाल करने में महारत हासिल है। अभी कुछ तीन महीने पहले की ही बात है जब 18 साल के इस पार्ट-टाइम मॉडल ने अपना एलबम तैयार कराया था। चौंकाने वाली बात ये है कि इस एलबम को इंटरनेट पर करीब दस लाख लोगों ने देखा।
विज्ञापन
हालांकि इस रहस्यमय शख्स के बारे में किसी को बहुत जानकारी नहीं है। जो कुछ पता है वो सिर्फ और सिर्फ उसकी वेबसाइट के मार्फत ही पता चल सका है। वेबसाइट के मुताबिक अहमद बेलारूस के एक मेडिकल कॉलेज का स्टूडेंट है। इसके अलावा उसे अरबी, इंग्लिश, रूसी और फ्रेंच भाषा का अच्छा ज्ञान है।
विज्ञापन
डेली मेल की न्यूज के मुताबिक, अपने प्रति अहमद की दीवानगी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अभी हाल ही में उसने फेसबुक पर अपनी करीब 400 फोटो पोस्ट की हैं।
अपनी एलबम को उसने 'द मोस्ट ब्यूटीफुल फेस एवर' और 'वेरी हॉट' शीर्षक दिया है। एक छोटी सी बायोग्राफी के मुताबिक अहमद को चर्चा में बने रहना काफी पसंद है।
अब आप खुद ही देखिए और तय कीजिए कि क्या ये धरती का सबसे सजीला नौजवान है?