फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   iranian scientist claims to have invented 'time machine' which predict eight year future

ईरान के वैज्ञानिक ने बनाई भविष्य बताने वाली टाइम मशीन !

Thu, 11 Apr 2013 03:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 11 Apr 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
iranian scientist claims to have invented 'time machine' which predict eight year future

अभी तक आपने फिल्मों और कार्टून्स में टाइम मशीन देखी होगी। ऐसी मशीन जो किसी को भी भूत या भविष्य में पहुंचा दे। लेकिन अगर ईरान के एक वैज्ञानिक का दावा मानें तो असल जिंदगी के लिए भी टाइम मशीन बना ली गई है।

विज्ञापन


जी हां, ईरान के वैज्ञानिक अली राजेगी ने दावा किया है कि दस सालों की अथक मेहनत के बाद उन्होंने भविष्य की गणना करने वाली टाइम मशीन ईजाद कर ली है। राजेगी ने ईरान के 'सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक इन्वेंशन' में इस मशीन का रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है।
विज्ञापन


टेलीग्राफ के अनुसार मशीन का नाम 'द आर्यायेक टाइम ट्रैवलिंग मशीन' रखा गया है। राजेगी ने दावा किया है कि इस मशीन की बदौलत इंसान आठ साल आगे के भविष्य की गणना कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेगी ने फार्स स्टेट न्यूज एजेंसी को बताया कि यह मशीन यूजर की क्वैरी पर यूजर के टच सिग्नल मिलने पर भविष्य के बारे में बताती है। भविष्य की सूचना प्रिंट आउट के रूप में मिलती है।

27 साल के राजेगी ने बताया कि यह मशीन 'कॉम्पलेक्स एल्गोरिदिम' के सेट द्वारा काम करती है। राजेगी ने दावा किया कि मशीन किसी व्यक्ति के आठ साल आगे के भविष्य की गणना कर सकती है और यह गणना 98 फीसदी सही होती है।

राजेगी कोई मामूली वैज्ञानिक नहीं है। वो 'सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक इन्वेंशन' के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और अभी तक मानव जाति के लिए लाभकारी 179 अविष्कार कर चुके हैं।

राजेगी ने कहा कि उनका यह अविष्कार किसी भी पर्सनल कंप्यूटर में फिट हो सकता है। राजेगी ने कहा कि यह आपको भविष्य में लेकर नहीं जाएगी बल्कि भविष्य को आप तक पहुंचा देगी।

राजेगी ने कहा ईरान सरकार इस मशीन के जरिए आने वाले पांच सालों में पड़ोसी देश से संभावित युद्ध, करेंसी में उतार चढ़ाव और तेल के मूल्यों का आकलन कर सकती है।

उन्होंने कहा कि जाहिरतौर पर पांच सालों की गणना करके कोई भी सरकार अपने आपको आने वाली चीजों के लिए तैयार कर सकती है और यह देश की बेहतरी के लिए होगा।

राजेगी ने कहा कि मशीन बनाने के दौरान उनके कई दोस्तों और परिजनों ने उनकी यह कहते हुए आलोचना की कि वो 'ईश्वर के खिलाफ' जा रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, यह मशीन किसी भी धर्म और ईश्वर के खिलाफ नहीं है।


राजेगी ने कहा कि जल्द ही इसकी बिक्री बड़े स्तर पर की जाएगी ताकि अन्य देश और लोग इसे खरीद सकें। एक तरफ अमेरिकी लाखों डालर खर्च करके इसे बनाने का प्रयास कर रहे हैं और दूसरी तरफ उन्होंने बेहद कम खर्च में इसका अविष्कार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed