फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   inventions which killed their maker

ऐसे आविष्कार, जिन्होंने ले ली अपने आविष्कारकों की ही जान

Fri, 28 Feb 2014 12:15 PM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
inventions which killed their maker
अगर आप किसी आविष्कारक से पूछें कि उसका आविष्कार उसके लिए क्या है तो वो शायद आपको ये ही जवाब दे कि वो उसकी संतान जैसा है। एक आविष्कारक अपनी सालों की मेहनत, परिश्रम और लगन से किसी चीज को जन्म देता है।
विज्ञापन


जो भविष्य में चलकर आम जनजीवन का हिस्सा बन जाती है। दुनिया में अनेक ऐसे लोग हुए हैं जिनके आविष्कारों ने हमारी और आपकी जिन्दगी को आसान बनाया है। लेकिन कुछ आविष्कार ऐसे भी हैं जो हमारे लिए तो उपयोगी हैं लेकिन वो अपने ही जन्मदाता के हत्यारे हैं।
विज्ञापन

एयर वैगन

inventions which killed their maker
रूस के वेलेरियन अबाकोवेस्की ने 25 वर्ष की उम्र में एक वाहन बनाया था जो कार और ट्रेन का मिश्रण था। यह एयरवैगन एयरोप्लेन के इंजन से चलता था। इसे बनाने का उद्देश्य रूस के दूर-दराज के इलाकों की दूरी कम करना था। उस जमाने में इस आविष्कार को चमत्कार जैसा माना गया।

24 जुलाई 1921 को वेलेरियन और उसका मित्र इस वाहन की टेस्टिंग के दौरान एक साथ इस ट्रेन में सवार हुए। यह एयरवैगन मास्को से रवाना होकर सफलतापूर्वक रवाना हुआ। लेकि‍न लौटते समय ये पटरी से उतर गया और वेलेरि‍यन की मौत हो गई।

मौत का सांड

inventions which killed their maker
पैरीलौस ऑफ एथेंस ने कैदि‍यों को मौत की सजा देने के लि‍ए एक बेहद खतरनाक आवि‍ष्‍कार कि‍या। लेकि‍न उसे खुद को भी नहीं पता रहा होगा कि उसे इतनी दर्दनाक मौत मि‍लेगी। दंत कथाओं की मानें तो पैरीलौस एक लुहार था।

उसने "सिसली का सांड" नाम का एक उपकरण बनाया। यह उपकरण अपराधियों को जला कर खाक करने के लिए बनाया गया। सांड के आकार की इस मशीन में अपराधियों को बंद कर दिया जाता था। इसके बाद इस सांड के पेट के नीचे आग जलाई जाती थी। आग में भून कर अपराधी की मौत हो जाती थी।

इस सांड का मुंह खुला रखा गया था। ताकि अपराधी की चीखें सुनीं जा सकें। पैरीलौस अपना मौत का सांड बेचने के लिए सिसली गया। वहां पर उसने इस यंत्र की कार्यप्रणाली को समझाने के लिए सांड के अंदर घुस गया। सांड के नीचे आग थी और पैरीलौस अपने ही आविष्कार में जल-भून कर खाक हो गया।
विज्ञापन

ब्‍लड ट्रांसफर

inventions which killed their maker
एलेक्जेंडर बोगडानोव ने एक बनाया जो आज के समय में कि‍सी वरदान से कम नहीं। 1926 में एलेक्जेंडर ने ब्लॅड ट्रांसफ्यूजन नाम से इंस्टीटयूट शुरू किया। ब्‍लड ट्रांसफर ण थैरेपी से उन्होंने कई लोगों को जीवनदान दि‍या। पर बाद में उन्‍होंने इसे लम्बी आयु और चिर यौवन के लिए इसका प्रयोग करने की ठान ली।

इसी उद्देश्य से उसने एक छात्र का रक्त अपने शरीर में ट्रांसफर किया। लेकि‍न जिस छात्र से उन्‍होंने खून लिया, उसे मलेरिया और टीबी था। इस रक्त को लेने के साथ ही एलेक्जेंडर की मौत हो गई।

मैडम क्‍यूरी

inventions which killed their maker
मैडम क्‍यूरी या मैरी क्‍यूरी एक भौति‍कशास्‍त्री और रसायनशास्‍त्री थीं। उन्‍हें रेडि‍योएि‍क्‍टव की खोज करने के लि‍ए मुख्‍य रूप से जाना जाता है। हालांकि आवर्त सारणी के तत्‍वों रेडि‍यम और पोलोनि‍यम की खोज भी उन्‍होंने ही की थी।

उन्‍हें वि‍ज्ञान के क्षेत्र में दो बार नोबेल सम्‍मान मि‍ला। एक बार अपने पति के साथ संयुक्‍त रूप से और दूसरी बार अकेले। जि‍स रेडि‍योएि‍क्‍टव खोज की वजह से उन्‍हें आज दुनि‍या जानती है वही उनकी मौत का कारण बना और साल 1934 में अपलास्‍टि‍क एनीमि‍या की वजह से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed