{"_id":"65989e80-d5ba-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"intelligence-molecule","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहों में होते हैं याददाश्त बढ़ाने वाले अणु","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
चूहों में होते हैं याददाश्त बढ़ाने वाले अणु
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 15 Jun 2013 06:22 PM IST
विज्ञापन
ये अध्ययन वाकई हैरान करने वाला है। वैज्ञानिकों ने चूहों पर एक नया अध्ययन किया है जिसके मुताबिक चूहों में याददाश्त बढ़ाने वाले अणु होते हैं। खास बात यह है कि इन अणुओं का इस्तेमाल इंसानों की याददाश्त बढ़ाने में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
अध्ययन प्रमुख और सैन फ्रांसिस्को स्थित कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय में जैविक रसायन एवं जैव भौतिकी के प्रोफेसर पीटर वाल्टर के मुताबिक, ये मानव विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अध्ययन है।
विज्ञापन
भविष्य में इससे नई चीजों को समझने में मदद मिलेगी। इस अणु के अध्ययन से मानव मस्तिष्क को और विकसित करने में मदद मिलेगी। अणु की खोज और इसके बाद चूहों में याददाश्त की जांच को ‘ई-लाइफ’ में प्रकाशित भी किया गया है।
विज्ञापन
अध्ययन में पाया गया कि एक सामान्य चूहे ने इस अणु का इंजेक्शन दिए जाने के बाद डूबे हुए प्लेटफार्म को खोजने में उस चूहे से तिगुनी तेजी दिखाई जिसे इस रसायन के इंजेक्शन की जगह कुछ और दिया गया था। इस आधार पर वैज्ञानिकों का मानना है कि संभव है कि इस अणु का प्रयोग मानव हित के लिए भी किया जा सकेगा।