{"_id":"1b2b6b40-a665-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"inmate-tattoos-face-with-child-victim-s-name-katie-s-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से रेप का बदला, माथे पर लिख डाला...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मासूम से रेप का बदला, माथे पर लिख डाला...
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Tue, 16 Apr 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिट फिल्म 'दीवार' में कुछ लोग मिलकर एक बच्चे के हाथ पर जबरन गोद देते हैं - मेरा बाप चोर है। ऐसा ही एक फिल्मी वाकया अमेरिका की एक जेल में हो गया। यहां कैदियों ने मिलकर कत्ल की सजा काट रहे एक कैदी के माथे पर एक टैटू बना दिया।
विज्ञापन
फॉक्स न्यूज के अनुसार इवेन्सविले की जेल में बलात्कार और हत्या के जुर्म्र में सजा काट रहे कैदी एंथोनी रे के माथे पर साथी कैदियों ने जबरदस्ती टैटू बना दिया।
विज्ञापन
कैदियों ने एंथोनी को बांध कर उसके माथे पर 'टैटू से लिख डाला - 'Katie's Revenge' (कैटी का बदला)।
दरअसल कैटी दस साल की उस बच्ची का नाम है जिसकी बलात्कार के बाद एंथोनी ने हत्या कर दी थी।
जेल सूत्रों ने बताया कि 39 साल के एंथोनी के कृत्य से जेल के कई कैदी नाराज थे और वो एंथोनी को परेशान करने के बहाने खोजते थे। एक दिन निरीक्षण के दौरान माथे पर बह रहे खून के साथ एंथोनी मिला तो इस बात का पता चला।
विज्ञापन
एंथोनी ने बताया कि उसकी सेल के तीन लोगों ने उसे पक़ड़ कर उसके माथे पर टैटू गोद दिया। एंथोनी ने बताया कि तीन कैदियों में से एक केटी कौलमेन का रिश्तेदार था।