{"_id":"3cf999ac-4037-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"inmate-stuck-in-prison-wall-in-brazil","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब अपनी ही बनाई 'सुरंग' में फंस गया कैदी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जब अपनी ही बनाई 'सुरंग' में फंस गया कैदी
इंटरनेट डेस्क।
Updated Fri, 07 Dec 2012 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना योजना के काम करने का नतीजा वही होता है जो ब्राजील के एक कैदी के साथ हुआ। ब्राजील में जेल में बंद एक कैदी ने फरार होने के लिए सुरंग तो बना ली लेकिन फरार नहीं हो पाया। दरअसल कैदी का शरीर सुरंग के हिसाब से बड़ा निकला और भागने के चक्कर में कैदी अपनी ही बनाई सुरंग में आधा फंस गया। बुरी तरह फंसे कैदी ने जब मदद की गुहार लगाई तब जाकर जेल अधिकारी हरकत में आए और फायर ब्रिगेड दल की मदद से कैदी को सुरंग से बाहर निकाला।
विज्ञापन
ब्राजील के गोइयानिया प्रांत में जेल में बंद एक कैदी ने अपने साथी के साथ मिलकर जेल से फरार होने के लिए सुरंग बनाई। इन्होंने जेल की दीवार के बीच में एक बड़ा छेद किया और बाहर निकलने की पूरी तैयारी कर ली। आधी रात को टेटू गुदे कैदी का साथी तो पतला दुबला होने के चलते दीवार से बाहर निकल गया लेकिन ये जनाब दीवार में बने छेद में फंस गए। दरअसल इस कैदी की कद काठी बड़ी थी और यह काफी लंबा भी था। इसी कद काठी ने कैदी के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
मेट्रोडॉटकोडॉटयूके के अनुसार छेद से बाहर निकलने की कोशिश में कैदी बुरी तरह जख्मी हो गया लेकिन झेद से बाहर नहीं निकल पाया। उसके साथियों ने उसे छेद से बाहर निकालने की काफी कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। बुरी तरह दर्द से कराहते हुए कैदी ने मदद की गुहार लगाई और जेल प्रशासन की नींद टूटी।
विज्ञापन
जेल के लेफ्टिनेंट टियागो कोस्टा ने बताया कि कैदी टेटू का शौकीन है और गंजा रहना पसंद करता है। वो जेल में भी कसरत किया करता था। उसकी कद काठी ही उसकी दुश्मन निकली। घायल कैदी को जेल अस्पताल में भरती कराया गया है और जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।