फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Infant's fall in pipe probed

बच्चे को फ्लश करने वाली मां क्यों थी 'खामोश'

Thu, 30 May 2013 12:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 30 May 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
Infant's fall in pipe probed

क्या वाकई कोई मां अपने नवजात को टॉयलेट में बहा सकती है...? शायद हां भी और न भी। चीन के झेजियांग प्रांत में शनिवार को सीवेज पाइप में मिले नवजात बच्चे की कहानी कुछ इन्हीं सवालों से घिरी हुई है।

विज्ञापन


अच्छी बात ये है कि अब तक जिस बच्चे के मां-बाप का पता-ठिकाना भी मालूम नहीं था वहीं अब उसकी मां मिल गई है। लेकिन मां की मौजदूगी काफी संदेहास्पद है। 22 वर्षीय ये महिला अविवाहित है और मूल रूप से चीन के पूजियांग की रहने वाली है।
विज्ञापन


जब ये रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था उस दौरान भी यह महिला हर वक्त बच्चे के आस-पास ही मौजूद रही लेकिन उसने एक बार भी ये नहीं कहा कि वो ही बच्चे की मां है। उसके कपड़े पर खून के धब्बे थे जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। बाद में जब पुलिस ने उससे सवाल-जवाब किए तो उसने स्वीकार कर लिया कि वो ही बच्चे की असली मां है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां का कहना है कि उसने जानबूझकर बच्चे को टॉयलेट में नहीं बहाया, यह एक दुर्घटना थी। वह यहां किराए के एक मकान में रहती है। शनिवार को उसके पेट में तेज दर्द हुआ और जब वो शौच को गई तो एकाएक डिलीवरी हो गई और बच्चा सीवेज में बह गया।

उसने ये सूचना तुरंत अपनी मकान-मालकिन को दी, इसके बाद उसी ने फोन करके पुलिस को सूचित किया। मां का कहना है कि उसने किसी गलत इरादे से ऐसा नहीं किया था।

वहीं दूसरी ओर पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है और मामले की पूरी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मां की मानें तो उसने बच्चे को निकालने की पूरी कोशिश की थी लेकिन असफल रही। अपनी चुप्पी पर मां का कहना था कि वो एक कुंवारी मां है और बच्चे का पालन-पोषण कर पाना उसके बस के बाहर है। इसलिए उसने खामोश रहना सही समझा।


बच्चे के पिता का अब भी पता नहीं चल सका है। रही बात मां की तो उसकी सजा का फैसला जांच पूरी हो जाने के बाद ही किया जाएगा।

शनिवार को चीन के झेजियांग प्रांत में चार इंच मोटी सीवेज पाइप से एक बच्चे को निकाला गया था। हालांकि अब बच्चे की हालत स्थिर है और वो हर दिन 30 मिली. दूध भी पी रहा है। हालांकि डॉक्टरों को संदेह है कि उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बच्चा अब भी अस्पताल में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed