{"_id":"4c7c65e4-5351-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"indian-student-designs-helmet-made-of-cardboard","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरदान है कार्ड बोर्ड से बना हेलमेट","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
वरदान है कार्ड बोर्ड से बना हेलमेट
लंदन/एजेंसी
Updated Mon, 31 Dec 2012 07:22 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मूल के एक शोधकर्ता ने कार्ड बोर्ड या गत्ते से एक ऐसा हेलमेट तैयार किया है जो मोटर साइकिल चालकों को अधिक सुरक्षा की गारंटी देगा। पूरी तरह से गत्ते से तैयार इस हेलमेट को ‘क्रैनियम’ नाम दिया गया है। इसे रायल कालेज ऑफ आर्ट के छात्र अनिरुद्ध सुरभि ने तैयार किया है।
विज्ञापन
यह स्टैंडर्ड हेलमेट की तुलना में 15 फीसदी हल्का है और किसी अनहोनी के समय ज्यादा कारगर ढंग से सिर की सुरक्षा करेगा। सुरभि एक बार मोटरसाइकिल से गिर गई थी तभी से उसके दिमाग में मजबूत हेलमेट बनाने की ठानी थी। इसके बाद उन्होंने ‘कैनियम’ नामक यह हेलमेट तैयार किया। फार्मूला वन टीम ‘फोर्स इंडिया’ भी अपने हेलमेट में क्रैनियम हेलमेट की तकनीक को अपना रही है। क्रैनियम वाटर प्रूफ हेलमेट है।
विज्ञापन