फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   impotency in man

इस बर्तन में खाने से मर्द बन सकते हैं नपुंसक

Sun, 16 Jun 2013 03:06 AM IST
रश्मि ओझा
रश्मि ओझा Updated Sun, 16 Jun 2013 03:06 AM IST
विज्ञापन
impotency in man

प्लास्टिक हमारे दैनिक जीवन में इस तरह शामिल हो गया है कि इसको अलग करना मुश्किल हो रहा है। आजकल लोग प्लास्टिक के कप में चाय और प्लास्टिक चढ़े बर्तनों में खाना खाते हैं।

विज्ञापन


मिठाई के प्लास्टिक के डिब्बे और रेस्टोरेंट में प्लास्टिक के डिब्बों में दिया जाने वाला गर्म खाना खाने में तो लजीज लगता है मगर यह हमारी सेहत केलिए कितना नुकसानदायक है, हमें इसका अंदाजा भी नहीं है।
विज्ञापन


ताजा शोध के मुताबिक प्लास्टिक के कप में चाय पीना और प्लास्टिक कोटेड बर्तनों में खाना नपुंसक बना सकता है।

बीएचयू के एक शोध में यह पाया गया है कि प्लास्टिक में किसी भी गर्म चीज को रखने से बीपीए (बिस फिनाल ए) नाम का एक रसायनिक तत्व निकलता है, जो पुरुष को नपुंसक बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूहों पर इसका परीक्षण किया गया था। नपुंसकता के साथ ही यह ब्रेन पर भी प्रभाव डालता है और हार्ट अटैक का भी खतरा पैदा करता है।

इस तरह का रिसर्च अमेरिका के अफसेट बुक में भी प्रकाशित हो चुका है। कैंसर स्पेशलिस्ट और कैंसर विनर्स एसोसिएशन के सदस्य डा. पवन गुप्ता ने बताया कि यह प्लास्टिक जब गर्म पेय या खाने के संपर्क में आते हैं तो बिस फिनाल ए (बीपीए) का रिसाव होता है, जो जो लीवर कैंसर जैसी घातक बीमारी को जन्म देता है। इसके अलावा पेट की अधिकतर समस्याएं इससे पैदा होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed