फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   if you want success behave like a woman

गजब, सफलता पानी है तो औरतों की तरह व्यवहार करो

Mon, 06 May 2013 01:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Mon, 06 May 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
if you want success behave like a woman

कहते हैं कि व्यवहार सफलता की गारंटी है। एक रिसर्च कहती है कि यदि आप सफल होना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा होगा यदि आप महिलाओं की तरह व्यवहार करें।

विज्ञापन


इस अध्ययन में पाया गया है कि दयालु, संवेदनशील और विनम्र व्यवहार के लोग कार्यक्षेत्र में बेहतर साबित होते हैं।

ज्यादा उग्रता, प्रभुत्व और महत्वाकांक्षा दिखाने से बेहतर है यदि आप अपना व्यवहार और काम कोमलता से करें।

रिसर्च के अनुसार 21वीं सदी में काम करने वाले लोगों के लिए बेहतर है कि वे बोर्डरूम में किसी के चेले बनने या चापलूसी करने की बजाय ये गुण अपनाने की कोशिश करें।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार एक बेस्ट सेलिंग बुक ने पाया कि 66 प्रतिशत लोगों का मत है कि पुरुष अगर महिलाओं की तरह सोचें तो यह दुनिया और भी खूबसूरत होगी।

लोगों का काम और सफलता के प्रति कैसा रवैया है, यह जानने के लिए लगभग 64 हजार लोगों से उनकी राय ली गई। इस रिसर्च में दुनिया के कई देशों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर जगहों पर पुरुष सत्ताधारी रवैए से हताशा है। यहां तक कि पुरुषों को भी इस तरह के व्यवहार से अड़चन महसूस होती है।

जापान में 79 प्रतिशत पुरुषों ने यह स्वीकारा कि वे समाज में पुरुषों के आचरण से नाखुश हैं।

76 प्रतिशत ब्राजीलियन, फ्रेंच और 70 प्रतिशत जर्मन निवासियों ने भी इस बात को माना।

कुल मिलाकर 81 फीसदी लोगों ने माना कि समाज में महिला एवं पुरुष दोनों के रवैये में सुधार की गुंजाइश है।

लेखक और सोशल स्ट्रैटजिस्ट जॉन जर्ज़ीमा का कहना है कि हम लोग एक ऐसे नए दौर में कदम रख रहे हैं जहां काम करना विरोधाभासी होकर सहयोग और विश्वास का क्षेत्र बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed