{"_id":"b2aaabb0-40fe-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"if-you-feel-more-chill-then-remember-old-memories","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में गर्म कपड़ों से ज्यादा काम की हैं यादें","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सर्दी में गर्म कपड़ों से ज्यादा काम की हैं यादें
लंदन।
Updated Sat, 08 Dec 2012 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते समय की यादें आपके हाथों के साथ साथ दिल को भी गर्माहट दे जाती हैं। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि दिल को गर्माहट देने वाली यादें हमें ठंड सहने की क्षमता देती हैं और हम शारीरिक रूप से गर्म महसूस करते हैं।
शोधकर्ताओं ने कहा कि इस सिद्धांत को इस तरह से समझा जा सकता है कि दिमाग का एक क्षेत्र यादों में डूब जाता है और यही दिमाग शरीर को महसूस होने वाली ठंड के बारे में भी बताने का काम करता है। साउथ हैम्पटन विश्वविद्यालय द्वारा कराए गए इस अध्ययन में यादों के अनुभव की सर्दी के लिए प्रतिक्रिया और गर्माहट से इन यादों के संबंध की जांच की गई। चीन और नीदरलैंड के विश्वविद्यालयों के इच्छुक लोगों ने इन पांच अध्ययनों में भाग लिया।
साउथ हैम्पटन विश्वविद्यालय के वरिष्ठ लेक्चरर डॉक्टर टिम वाइल्डशट ने कहा, हर किसी को रह रहकर पुरानी यादें आती हैं। हम जानते हैं कि इससे मनौवैज्ञानिक रूप से आराम मिलता है। उदाहरण के लिए यह यादें अकेलापन दूर कर देती हैं। हम इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए यह देखना चाहते थे कि क्या यह यादें शारीरिक रूप से भी आराम देती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने एक बयान में कहा, हमारे अध्ययन ने दर्शाया कि यादें दिमाग को पिछले अच्छे समय में तो ले जाती ही हैं, साथ ही यह हमें शारीरिक रूप से भी आराम देती हैं। इस दौरान हम गर्माहट महसूस करते हैं और यह यादें सर्दी सहने की हमारी क्षमता को बढ़ा देती हैं। पहले अध्ययन में शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों से तीस दिन तक अपनी यादों का लेखा जोखा रखने के लिए कहा। नतीजों में पाया गया कि ठंडे दिनों में उन्हें बीते समय की यादें ज्यादा आती थीं।
दूसरे अध्ययन में इन प्रतिभागियों को तीन कमरों में रखा। एक कमरा ठंडा (20 डिग्री सेल्सियस), आरामदायक (24 डिग्री) और गर्म (28 डिग्री) था। इसके बाद यह मापा गया कि वे खुद को कितना पिछली यादों में खोया हुआ पाते हैं। नतीजों में पाया गया कि प्रतिभागियों को ठंडे कमरों में आरामदायक और गर्म कमरों के मुकाबले ज्यादा पुरानी यादें आईं। आरामदायक और गर्म कमरों के लोगों में कोई खास अंतर नहीं था।
तीसरे अध्ययन को ऑनलाइन किया गया। इसमें संगीत की मदद से यादें जगाकर गर्माहट से इसका संबंध जांचने की कोशिश की गई। जिन प्रतिभागियों ने कहा था कि संगीत उन्हें यादों में डुबो देता है, उन्होंने यह भी कहा कि संगीत उन्हें गर्माहट भी देता है। चौथे अध्ययन में यादों और शारीरिक गर्माहट के बीच संबंध जांचने के लिए प्रतिभागियों को एक ठंडे कमरे में रखकर उन्हें अपने अतीत की एक सुनहरी यादों भरी घटना या एक साधारण घटना याद करने के लिए कहा गया। इसके बाद इन्हें कमरे के तापमान का अंदाजा लगाने के लिए कहा गया। यह अध्ययन इमोशन पत्रिका में प्रकाशित किया गया।