{"_id":"2a5fc8e60acdd577c0bf19c6b51d7c9d","slug":"i-want-to-divorce-my-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीवी के ज्यादा बोलने से बाप नहीं बन पा रहा है ये शख्स","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बीवी के ज्यादा बोलने से बाप नहीं बन पा रहा है ये शख्स
टीम डिजिटल
Updated Wed, 04 Sep 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपसे कोई तलाक की वजहों के बारे में पूछे तो एक दर्जन से ज्यादा वहजें बता सकते हैं लेकिन ये वजह हर उन वजहों से अलग है।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज की खबर के अनुसार, नाइजीरिया के राशिद इदोवू ने स्थानीय अदालत में एक तलाक की याचिका डाली है। इदोवू ने अदालत को बताया कि उसकी बीवी गानियात बहुत ज्यादा बातें करती है और इसी वजह से वो उससे अलग होना चाहता है।
45 वर्षीय इदोवू ने कहा कि गानियात को बातें करनी की इतनी बुरी बीमारी है कि वो उनके घरेलू मामलों पर भी सबसे चर्चा करती है।
इदोवू का कहना है कि वो किसी भी बात को अपने तक नहीं रख सकती है। आलम ये है कि इदोवू मानते हैं कि गानियात के ज्यादा बात करने की आदत की वजह से ही अभी तक उनकी कोई औलाद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जबकि गानियात का कहना है कि ये उसकी आदत है कि वो अपनी हर छोटी-बड़ी बात को लोगों से साझा करती है। पर अगर इस वजह से उसकी शादी पर असर पड़ता है तो वो ऐसा नहीं करेगी।
विज्ञापन