{"_id":"a208d76571a97ef015e4c888f3824033","slug":"i-m-trapped-in-my-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिस्टीनाः उम्र 23 बरस, वजन 300 किलो से ज्यादा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
क्रिस्टीनाः उम्र 23 बरस, वजन 300 किलो से ज्यादा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Dec 2013 04:07 PM IST
विज्ञापन
मोटापा आज के समय की सबसे बड़ी बीमारी बन चुका है। आपने अपने आसपास लोगों को वजन कम करने के लिए तरह-तरह की दवाइयां लेते और डाइटिंग करते देखा होगा, लेकिन इस महिला की कहानी सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के अनुसार, अमेरिकी शहर मिसिसिपी की 23 वर्षीय क्रिस्टीना अपने ही शरीर में कैद होकर रह गईं हैं। न तो वो चल-फिर सकती है और न ही उठ-बैठ सकती है।
विज्ञापन
देखिए, साल 2013 की सबसे हैरतअंगेज 19 तस्वीरें
वजन इतना अधिक है कि चलने-फिरने के लिए व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ता है और नहीं तो ज्यादातर समय काउच पर लेटकर ही बिताना पड़ता है।
जिंदगी इतनी बोझिल हो चुकी है कि उनके पति और मां उन्हें नहलाते हैं और कपड़े पहनाते हैं। टीएलसी के एक कार्यक्रम के दौरान क्रिस्टीना सामने आईं।
बच्चा पैदा करने के समय पता चला कि मियां-बीवी नहीं भाई-बहन हैं वो
विज्ञापन
303 किलोग्राम की क्रिस्टीना का कहना है कि कभी-कभी उन्हें लगता है कि वो अपने ही शरीर में कैद होकर रह गई हैं। उन्होंने वजन कम करने की लाख कोशिश की, लेकिन अब इसका एकमात्र समाधान सर्जरी ही है।
सेक्स के दौरान गले में लगी चोट, हो गई मौत
वो अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं और ये अभी नहीं बल्कि शुरुआती समय से है। बचपन से ही वो काफी स्वस्थ थीं लेकिन धीरे-धीरे उनके शरीर का वजन बढ़ता गया और अब वो खुद से उठ-बैठ भी नहीं सकतीं।
आपको ये सुनकर आश्चर्य होगा कि शादी के बाद से वो घर से बाहर ही नहीं निकली हैं।