{"_id":"4e29fe42-8097-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"husband-raped-wife-alongwith-cousin-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाने क्या सोचा, बीवी को बना डाला 'द्रौपदी'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जाने क्या सोचा, बीवी को बना डाला 'द्रौपदी'
मुजफ्फरनगर।
Updated Wed, 27 Feb 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद हर पत्नी का सपना होता है कि पति सिर आंखों पर बिठाकर रखे और हर बुरी नजर से बचाए। लेकिन उस बीवी की किस्मत को क्या कहेंगे जिसके पति ने अश्लील क्लिपिंग बनाने के लिए बीवी को ही बुरी नजर का शिकार बना डाला। पति द्वारा चचेरे भाइयों के साथ मिलकर पत्नी से बलात्कार के मामले में पत्नी का बस यही पूछना था कि जाने क्या सोचकर मेरे पति ने मुझे द्रौपदी बना डाला।
विज्ञापन
मामला मुजफ्फरनगर की मदीना कॉलोनी का है। यहां एक विवाहिता ने पुलिस में शिकायत की कि उसके पति ने अपने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ जबरदस्ती की और उसकी अश्लील क्लिपिंग भी बना डाली। एक पति अपनी पत्नी के साथ ऐसा क्यों करेगा, ये सोचकर पुलिस हैरान परेशान है। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। लेकिन पूछताछ के दौरान पति ने ही पत्नी पर चरित्रहीन होने के आरोप लगा दिए।
विज्ञापन
सिविल लाइन्स थाने में पहुंची पीड़िता का कहना है कि उसकी करीब चार साल पहले मोहल्ले में ही शादी हुई थी। एक जनवरी को उसके पति ने अपने दो चचेरे भाइयों के साथ मिलकर तमंचे से आतंकित करते हुए उसकी आबरू लूट ली और मोबाइल से एमएमएस बना लिया। किसी को भी इस संबंध में बताने पर उन्होंने एमएमएस को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पति ने कहा कि उस पर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। उसकी ये पहली शादी है और उसकी पत्नी की दूसरी शादी है। उससे पहले उसकी पत्नी की लद्धावाला मोहल्ले में शादी हुई थी। पहले पति को भी इसी तरह से परिजनों के साथ मिलकर ब्लैकमेल किया था, जिसके चलते उसने संबंध विच्छेद कर लिए थे। एसओ सिविल लाइन्स कमल सिंह यादव का कहना है कि महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके संबंध में जांच की जा रही है।