फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   husband caught wife's boyfriend

देखिए, खिड़की से यूं फरार हुआ अधनंगा प्रेमी

Mon, 20 May 2013 04:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 20 May 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
husband caught wife's boyfriend

इसे कहते हैं रंगे हाथ पकड़ा जाना। लेकिन ऐसी स्थिति अगर प्रेम प्रसंग में आ जाए तो बहुत शर्मनाक हो जाता है।

विज्ञापन


अगर आपके साथ ऐसा कुछ हुआ तो शर्तिया आप सकपका जाएंगे। कुछ ऐसा ही ब्राजील में भी हुआ जहां एक पति ने अपनी दगाबाज पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड को रंगे हाथों पकड़ लिया।

डेली मेल की खबर के मुताबिक, ब्वॉयफ्रेंड बीवी के बेडरूम में पकड़ा गया और जैसे ही उसने प्रेमिका के पति को देखा, भागने लगा। अब उसके अंदर इतनी हिम्मत तो थी नहीं कि वो दरवाजे से भागे, सो उसने छोटा रास्ता इख्तियार किया।
विज्ञापन


ये मियां-बीवी एक रिहायशी इलाके में स्थित बिल्डिंग के तीसरे माले पर रहते थे। ब्वॉयफ्रेंड को जैसे ही भनक लगी कि लड़की का पति घर आ गया है, उसने खिड़की की ओर कदम बढ़ा दिया और खिड़की से ही भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो-



इस दौरान मियां-बीवी बालकनी में खड़े होकर एक-दूसरे से लड़ाई कर रहे थे। पति चीख-चीखकर पूछ रहा था कि ये शर्ट किसकी है और तभी एक युवक बिना शर्ट के खिड़की से भागता नजर आया।


इस बीच अपार्टमेंट के आस-पास काफी भीड़ जमा हो गई थी। एक ओर जहां पति और पत्नी दोनों चीख-चिल्ला रहे थे वहीं ब्वॉयफ्रेंड खिड़की और पाइप के सहारे भागने की जुगत में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed