{"_id":"9ceede0d115024080aad335279a65a7c","slug":"husband-burns-house-to-escape-having-sex-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी को था सेक्स का नशा, परेशान पति ने फूंक डाला घर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बीवी को था सेक्स का नशा, परेशान पति ने फूंक डाला घर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी के बीच झगड़े की हजारों वजहों के बारे में आपने सुना होगा लेकिन ये वजह ऐसी है कि एक पति अपना ही घर फूंकने पर मजबूर हो गया।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, कीनिया के बुमाला में एक शख्स को अपना ही घर जलाने का दोषी पाते हुए दो साल की सजा सुनाई गई है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कोई क्यों करेगा लेकिन इस सवाल का जवाब बहुत दिलचस्प है।
दरअसल ये शख्स अपनी बीवी का सताया हुआ है। 28 वर्षीय मेलविन वाफुला ने कोर्ट को बताया कि वो अपनी बीवी के सेक्स की लत की वजह से बहुत परेशान है।
उसकी बीवी उससे हर समय सेक्स्ा करने के लिए कहती रहती है। वाफुला का कहना है कि हर समय सेक्स के लिए आतुर रहने वाली बीवी के साथ रहने से बेहतर है कि वो जेल में ही रहे।
विज्ञापन
घटना वाले दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ। वाफुला काम से लौटा था और काफी थका हुआ था लेकिन उसकी बीवी उससे सेक्स करने के लिए जिद करने लगी।
जिसके बाद उससे रहा नहीं गया और उसने आजादी पाने के लिए घर में ही आग लगा दी। जिसके बाद सोसाइटी के प्रमुख ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।