{"_id":"b8971f76-2971-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"husband-arrange-his-wife-marriage-to-other-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब, पति ने ही करवाई पत्नी की शादी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गजब, पति ने ही करवाई पत्नी की शादी
हिसार/इंटरनेट डेस्क।
Updated Thu, 08 Nov 2012 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकसर फिल्मों में प्यार के अनूठे किस्से कहानियों को लोगों ने देखा और सुना होगा, पर बेगुसराय में हकीकत की इस प्रेम कहानी को देखने का मौका शायद ही किसी को मिला हो। जहां खाप पंचायत प्रेम करने वालों को मौत की सजा देती है, वहीं एक बच्चे की मां को उसके पति ने प्रेमी के संग खुशी खुशी भेज दिया और इस फैसले पर पंचायत ने अपनी मोहर लगा दी है।
विज्ञापन
बेगुसराय के बलिया अनुमंडल के रहने वाले सोने लाल शाह और शोभा देवी की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी, इस दरम्यान एक लड़की भी पैदा हुई। जब पति को इस बात का पता चला कि उसकी पत्नी की उससे दबाव में शादी कराई गई है तो उसने अपनी पत्नी को प्रेम संग भेजने का फैसला लिया। जब इस बात का जानकारी पंचायत को लगी तो उसने भी इस पर कोई ऐतराज नहीं किया।
विज्ञापन