फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   human chain save drowning boy in New Zealand

'अनोखे तरीके' ने बचा ली डूबते बच्चे की जान

Tue, 12 Mar 2013 03:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Tue, 12 Mar 2013 03:00 PM IST
विज्ञापन
human chain save drowning boy in New Zealand
कई बार डूबते को तिनके का सहारा मिलता है। लेकिन न्यूजीलैंड में 12 साल के एक बच्चे को डूबने पर कई तिनकों का सहारा मिला और अनोखे तरीके से उसकी जान बचा ली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के नेपियर मरीन परेड बीच पर 12 साल का जोशुआ मेक्विड खेल रहा था कि एक बड़ी लहर के आने पर वो समुद्र में बह गया। जोशुआ के चिल्लाने पर उसके दोस्त हिकिरोआ रातापू ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तेज और तूफानी लहरों के बीच जोशुआ किनारे नहीं आ पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलीग्राफ के अनुसार हिकिरोआ ने मदद के लिए आस पास के लोगों को सचेत किया और पुलिस को भी सूचना दी। एक जर्मन पर्यटक ने जोशुआ को लहरों से खींचकर बाहर लाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के चलते जोशुआ बीच समुद्र से बाहर नहीं आ पाया।


तब वहां मौजूद लोगों को तरकीब सूझी और उन्होंने मानव श्रंखला बनाई। बीच पर मौजूद दर्जनों लोगों ने तुरंत एक दूसरे का हाथ पकड़ कर मानव श्रंखला बनाई और जो मजबूती के साथ डूब रहे जोशुआ तक पहुंच गई। एक तरफ कई लोग बीच पर मजबूती से हाथ थामे खड़े थे और दूसरी तरफ इस श्रंखला के दूसरे सिरे पर मौजूद लोग समुद्र में डूब रहे जोशुआ तक जा पहुंचे। इस दौरान तेज बहाव के चलते चेन कई बार टूटी और बनी लेकिन आखिरकार बेहतरीन तरकीब और कड़ी मेहनत के बाद जोशुआ को समुद्र से बाहर खींच लिया गया।

बचाए जाने के बाद जोशुआ स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। बाद में जोशुआ के पिता ने बीच पर मौजूद सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आज कई फरिश्तों के चलते उनके बेटे की जिंदगी बच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed