फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   how to wirte sucide note, proffeser teach in class

यहां 'सुसाइड नोट' लिखने की दी जा रही है कोचिंग

Mon, 27 May 2013 11:05 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Mon, 27 May 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
how to wirte sucide note, proffeser teach in class

सुनने में अजीब लगता है लेकिन न्यूयॉर्क में सुसाइड नोट लिखने के लिए बाकायदा क्लास चल रही है। यहां एक फिलासफी के प्रोफेसर अपने छात्रों को सुसाइड नोट लिखने के बाकायदा गुर सिखा रहे हैं।

विज्ञापन


क्लास में सिखाया जा रहा है कि मरने से पहले एक भावनात्मक और साहित्यिक सुसाइड नोट कैसे लिखें। खास बात ये है कि ऑफर मिलने के बाद करीब 15 छात्र सुसाइड नोट की क्लास को ज्वाइन कर चुके हैं।
विज्ञापन


हर शनिवार को एक घंटे की इस क्लास में हर विद्यार्थी को अपना सुसाइड लैटर लिखने के लिए शुरूआत के 15 मिनट मिलते हैं। उसके बाद हर लैटर को पूरी क्लास में सुनाया जाता है और उस पर सलाह मशविरा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्लास में कई पुराने और ऐतिहासिक सुसाइड नोट्स पर भी चर्चा होती है। इनमें एडोल्फ हिटलर और कर्ट कोबिन के नोट भी शामिल हैं।

अपनी तरह की अनोखी क्लास चलाने वाले प्रोफेसर सिमोन क्रिटली कहते हैं 'जीना सीखने के लिए जरूरी है कि मौत के लिए तैयार रहा जाए।'

सिमोन न्यूयॉर्क के न्यू स्कूल में पढ़ाते हैं और उनका कहना है कि सुसाइड नोट लिखना भी एक कला है। हर व्यक्ति को चाहिए कि वो इतना प्रभावी सुसाइट नोट लिखने कि पढ़ने वाला मौत के तर्क को समझ सके।


ये क्लास 'स्कूल ऑफ डैथ' नाम के एक पाठ्यक्रम के दौरान फरफॉरमेंस, इन्स्टॉलेशन और लेक्चर के साथ मुहैया कराई जाएगी।

सिमोन यहां सुसाइड नोट लिखने के कई तरीके बताते हैं। उनका कहना है कि सुसाइड नोट ऐसा होना चाहिए जिसमें मरने वाले की भावनाएं, डर, लगाव शामिल हों। साथ ही लेखन साहित्यिक होना चाहिए।

सिमोन ने बताया कि लोग सुसाइट नोट में पोर्नोग्राफी की तरह जिज्ञासा रखते हैं। इसलिए यह इतना आकर्षक होना चाहिए कि दूसरों को संतुष्टि हो सके।

बकौल सिमोन उन्हें लगा था कि लोग इस क्लास को एक मजाक समझेंगे लेकिन अभी तक 15 विद्यार्थी इस क्लास में काफी ध्यान से सुसाइड नोट लिखना सीख रहे हैं।

क्लास में कनाडा से आए एक बेव डिजाइनर एंड्रे रिडल्स ने कहा कि क्लास में बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed