फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   how to recognise idiot man it depend on brain

कहीं आप भी 'भोंदू' तो नहीं, जानिए क्या है भोंदूपन

Fri, 15 Feb 2013 10:41 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 15 Feb 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
how to recognise idiot man it depend on brain
आपके आसपास भी कुछ ऐसे लोग होंगे जिन्हें आप 'भोंदू' कहते होंगे। क्या पता आपको भी लोग पीठ पीछे इसी नाम से पुकारते हों। अगर ऐसा हो तो बुरा मनाने की जरूरत नहीं। आमतौर पर भोंदू होने में आपका नहीं आपके दिमाग का योगदान है।
विज्ञापन


गौर कीजिए कि अगर आपका बच्चा बार-बार समझाने पर भी आपकी बात नहीं मानता है, या फिर वह कोई काम जल्द नहीं कर पाता है, या आपको खुद कई बार चीजें याद नहीं रहती हैं, तो कसूर आपका नहीं आपके धीमे दिमाग का है।
विज्ञापन


दरअसल, ऐसे बच्चों या लोगों का दिमाग संवेदी सूचनाओं को पर्याप्त रूप से ग्रहण नहीं कर पाता है। जर्मनी के वैज्ञानिकों ने अपने एक नए शोध में यह दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे लोगों की मुख्य समस्या यह नहीं है कि उनकी सीखने की प्रक्रिया काफी धीमी है, बल्कि यह है कि सूचनाओं को याद रख पाने में ऐसे लोगों का दिमाग ही पर्याप्त तरीके से काम नहीं कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने प्रयोग में वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि किसी भी क्रिया के फलस्वरूप दिमाग में उठने वाली अल्फा तरंगे ही सीखने या याद रख पाने की क्षमता का निर्धारण करती हैं। बोकम की रूर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक डॉ. हूबर्ट डेंस के मुताबिक, ‘अल्फा तरंगों की यह गतिविधि काफी अहम है। दुर्घटना के समय उपचार के दौरान इसकी उपयोगिता तो और भी बढ़ जाती है। खास तौर पर चीजों को याद रखने और उसके बारे में समझ विकसित करने में।’


इन तरंगों की गतिशीलता जितनी ज्यादा होगी, इंसान की चीजों के प्रति सीखने की समझ में उतना ही इजाफा होगा। ये गतिविधियां दिमाग के सोमैटो सेंसरी कॉर्टेक्स में घटित होती हैं, जो स्पर्श के प्रति दिमाग को संवेदनशील बनाता है। यह शोध जर्नल ‘न्यूरोसाइंस’ में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed