फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   how to propose teach by a lady teacher

मर्दो को प्रपोज करने के अंदाज सिखा रही है एक टीचर

Thu, 11 Apr 2013 10:46 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 11 Apr 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
how to propose teach by a lady teacher

कुछ लोगों के लिए प्यार करना जितना आसान है, प्रपोज करना उतना ही मुश्किल। कई सच्चा प्यार करने के बावजूद प्रेमिका दोस्त की बीवी बन जाती है। अगर आप भी सीखना चाहते हैं प्रपोज करने का अनोखा अंदाज तो लंदन में चल रही प्रपोजल क्लास ज्वाइन कर लीजिए।

विज्ञापन


लंदन के मॉनमाउथशायर, वेल्स की एक महिला को उसके दोस्त ने कुछ इस तरह प्रपोज किया कि वह निराशा से भर गई। 34 वर्षीय सैम शैफर्ड को अपने दोस्त के प्रपोज करने का अंदाज ऐसा लगा, जैसे वह पिज्जा खाने को कह रहा हो। इसके बाद सैम ने दूसरे पुरुषों को प्रपोज करने का अंदाज सिखाने का फैसला किया और एक कंपनी खोल ली।
विज्ञापन


जिंदगी के बंधन में बंधने से पहले उठाए जाने वाले इस पहले कदम के लिए सैम पूरे ब्रिटेन में ट्रेनिंग दे रही हैं। लेकिन सैम के ज्यादातर कस्टमर्स को यह बताने में झिझक होती है कि उन्होंने अपनी पार्टनर को प्रपोज करने के लिए किसी प्रपोजल एक्सपर्ट की मदद ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैम बताती हैं कि-‘प्रपोज करने की ट्रेनिंग देने का आइडिया उन्हें तब आया, जब उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें बेहद घिसे-पिटे अंदाज में प्रपोज किया।’ वे बताती हैं कि उस समय ऐसा लगा, जैसे वह मुझे पिज्जा खाने के लिए कह रहा हो।

शैफर्ड कहती हैं कि ‘मैं नहीं चाहती थी कि दूसरे लोग भी वैसा ही महसूस करें, जैसा कि मुझे महसूस हुआ था।’ उस समय तो शैफर्ड को लगा कि शायद उनके ब्वॉयफ्रेंड को उनसे इतना लगाव ही नहीं है। लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि ये तो स्किल की प्रॉब्लम है।

वे कहती हैं कि प्रपोजल कुछ इस तरह का होना चाहिए, जिसे सुनकर आपके होने वाले पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान बिखर जाए। पहेलीनुमा प्रपोजल भी मददगार हो सकता है। सैम शैफर्ड को अपने इस प्रयोग में 100 प्रतिशत सफलता मिली है।

मिस शैफर्ड के पास 10 पाउंड से लेकर 1000 पाउंड तक के पैकेज मौजूद हैं। एक फुल प्रपोजल प्लानिंग में आइडिया से लेकर गिफ्ट और कंसल्टेशन समेत तमाम चीजें शामिल होती हैं।


दिलचस्प बात यह है कि सैम के ब्वॉयफ्रेंड रेयान गैलेओजी का प्रपोजल भले ही उन्हें पसंद न आया हो, लेकिन वे दोनों आज भी साथ-साथ हैं। हालांकि रेयान एक बार फिर सैम को नए तरीके से प्रपोज करके खुश करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed