फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   how lakhwi became father in pak jail

पाक जेल में रहते हुए 'बाप' कैसे बन गया लखवी

Thu, 29 Nov 2012 11:50 AM IST
इस्लामाबाद।
इस्लामाबाद। Updated Thu, 29 Nov 2012 11:50 AM IST
विज्ञापन
how lakhwi became father in pak jail

किसी कैदी के लिए जेल की सजा इसलिए दुखदायक होती है कि वो इस दौरान अपने परिवार से दूर रहता है। लेकिन पाक की जेल में बंद लखवी तो जेल में रहते हुए भी बाप बन गया है। भारतीय जांच एजेंसी ने पाकिस्तान से पूछा है कि मुंबई में हमलों का मास्टरमाइंड जकी उर रहमान लखवी उच्च सुरक्षा वाली जेल में बंद रहते हुए भी बाप कैसे बन गया।

विज्ञापन


दिसंबर में गिरफ्तारी के बाद से ही लश्कर कमांडर लखवी पाकिस्तान के रावलपिंडी में अति सुरक्षा वाली अडियाला जेल में बंद है। भारतीय जेल में बंद आतंकी अबू जुंदाल ने पूछताछ के दौरान बताया कि लखवी ने ही उसे बताया था कि पाक जेल में उसकी सबसे छोटी पत्नी को उससे मिलने की इजाजत है और विशेष इंतजाम के तहत वो उसके साथ संबंध बना लेता है। कसाब और जिंदाल पूछताछ के दौरान यह बता चुके हैं कि मुबंई हमले का मास्टरमाइंड लखवी ही है।
विज्ञापन


'द न्यूज इंटरनेशनल' ने पाकिस्तान की अडियाला जेल के अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि पाकिस्तान के फेडरल शरिया कोर्ट के साल 2009 में आए एक फैसले के बाद से कैदियों को अपनी पत्नियों से मलिने की इजाजत है। कैदियों को अपनी बीवियों से मिलने की सुविधा देने के लिए जेल प्रशासन फैमिली सुइट बना रहा है जिसके लिए 87 एकड़ जमीन भी अधिग्रहित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन लखवी अडियाला नहीं रावलपिंडी की जेल में बंद है जो काफी इस लिहाज से काफी हाइ प्रोफाइल जेल मानी जाती है। जेल अधिकारियों का भी ये कहना है कि रावलपिंडी जेल में ऐसा हो पाना मुमकिन नहीं लगता।  


26/11 हमलों की चौथी बरसी से एक दिन पहले भारतीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान से यह सवाल किया। पाकिस्तानी वेबसाइट द न्यूज इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने अभी तक भारत के इस सवाल का जवाब नहीं दिया है। भारतीय जांच एजेंसियों ने यह सवाल सऊदी अरब से गिरफ्तार किए गए आतंकी अबू जिंदाल के इकबालिया बयान के बाद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed