{"_id":"5f16cf98-bf33-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"how-fast-food-outlets-show-their-food-and-how-they-really-look","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, मैक्डॉनल्ड के बर्गर का 'असली' राज","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जानिए, मैक्डॉनल्ड के बर्गर का 'असली' राज
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 18 May 2013 02:41 AM IST
विज्ञापन
जब भी बर्गर खाने की बात की जाती है तो सबसे पहले मैक्डॉनल्ड के बर्गर का नाम जुबां पर आता है।
विज्ञापन
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो बर्गर विज्ञापन में दिखता है, वह असली में होता नहीं।
हैरान हो गए न आप। जी हां, इसमें बहुत अंतर होता है। डेली मेल के फोटोग्राफर डेरियो डी वास ने इसका खुलासा किया है।
डेरियो ने इसी से तंग आकर काउंटर से खरीदे गए और विज्ञापन में दिखाए गए विज्ञापन की सच्चाई परखने की ठान ली।
फिर क्या वे अमेरिका की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेनों में पहुंचे। उन्होंने वहां से कुछ बर्गर और टाकोस खरीदे और इन्हें अपने स्टूडियो में ले आए।
उन्होंने इनकी तस्वीरें लीं और विज्ञापन में दिखाए गए उत्पादों से इनका मिलान किया। मिलान करने पर उन्हें अंतर साफ नजर आया।
डेरियो ने पाया कि ज्यादातर खरीदे गए बर्गर विज्ञापन में दिखाए गए बर्गर से लंबाई में छोटे थे।
उन्होंने बिग मैक के बर्गर के बॉक्स और इसके विज्ञापन में दिखाए गए चित्र का मिलान किया तो उन्हें पता चला कि इसे बॉक्स के अंदर रखा ही नहीं जा सकता।
यहीं परेशानी उन्हें एंगस डिलक्स, मैक्डॉनल्ड, बर्गर किंग आदि के साथ सामने आई।
तो क्या ये कंपनियां ग्रहकों को बेवकूफ बना रही हैं। हां या नहीं इसका निर्णय तो आप खुद ही कर सकते हैं।
हालांकि इस पर इन कंपनियों का कहना है कि विज्ञापन में प्रयोग की गई तस्वीरें प्रदर्शन के लिए विशेष तौर पर आकर्षक बनाई जाती हैं। इसलिए ग्राहकों को प्रदर्शित तस्वीर के मुताबिक बर्गर नहीं मिल पाता।
विज्ञापन