फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   horse with a passion for painting

पेंटिंग का शौकीन है ये घोड़ा

Fri, 10 May 2013 03:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 10 May 2013 03:29 PM IST
विज्ञापन
horse with a passion for painting

किसी घोड़े को देखकर आपके दिमाग में पहला ख्याल क्या आता है...? यही न कि वो कितना तेज दौड़ता होगा लेकिन क्या आप ये सोच सकते हैं कि कोई घोड़ा पेंटिंग कैसी करता होगा। शायद नहीं।

विज्ञापन


पर मेट्रो मेटियोर नाम के इस घोड़े को रंगों से खास लगाव है। सिर्फ इतना ही नहीं ये जनाब अपने मुंह में ब्रश दबाकर ही सही पर काफी अच्छी पेंटिंग्स बना लेते हैं।
विज्ञापन


देखें वीडियो


मैरिलैंड का यह घोड़ा कुछ समय पहले रेस में दौड़ा करता था लेकिन घुटने खराब हो जाने के कारण इसे रेस फील्ड से रिटायरमेंट लेना पड़ा।

आज मेट्रो मेटियोर की उम्र दस साल है और उसका रुतबा किसी सेलीब्रिटी से कम नहीं है। 2009 में रॉन और वेंडी क्राजेवस्की ने उसे गोद लिया था।

रॉन और वेंडी के घर की दीवारें मेट्रो मेटियोर की पेंटिंग्स से सजी हुई हैं। मेट्रो मेटियोर इन पेंटिग्स को बनाने में चार से पांच दिन का वक्त लेता है।

रॉन और वेडी इन पेंटिंग्स को मेट्रो मेटियोर के इलाज के लिए बेचते भी हैं। दोनों का कहना है कि लोगों को ये पेंटिंग्स बहुत पसंद आती हैं, खासतौर पर तब जब उन्हें पता चलता है कि ये किसी इंसान ने नहीं बल्कि घोड़े ने बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed