{"_id":"3cbd7e94-bf95-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"horse-cat-dog-are-also-on-facebook-page","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते, घोड़े, बिल्ली और कछुए भी हैं फेसबुक पर ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कुत्ते, घोड़े, बिल्ली और कछुए भी हैं फेसबुक पर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 20 May 2013 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने जैक, माइकल, पूजा, पारुल जैसे ढेरों नाम के फेसबुक यूजर्स देखें होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि फेसबुक की दस फीसद जनता इंसानी नहीं है।
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के मुताबिक फेसबुक के दस प्रतिशत यूजर्स कुत्ते, बिल्ल्ली, घोड़े और कई तरह के उत्पाद हैं। जो हमारी-आपकी ही तरह हर रोज पेज लाइक करते हैं, स्टेटस डालते हैं और कमेंट भी करते हैं।
विज्ञापन
एक बिलियन यूजर्स वाली इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर हालिया हुए एक अध्ययन में ये बात कही गई है। फेसबुक पर हर महीने करीब 100 मिलीयन एक्टिव यूजर्स विजिट करते हैं। जिनमें से कुछ पालतू जानवर हैं और कुछ उत्पादन कंपनियां है। इसमें से एक फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का कुत्ता बीस्ट भी शामिल है।
विज्ञापन
इंटरनेट मार्केट रिचर्स के मुताबिक फेसबुक के एक बिलियन यूजर्स में से केवल 889 मिलियन यूजर्स ही वास्तविक लोग हैं। क्वार्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पर जो आंकड़े बताए जाते हैं वो फर्जी होते हैं। लेकिन भारत, ब्राजील, रूस और मध्य एशिया में यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस साल इन देशों में यूजर्स की संख्या तीस फीसद तक बढ़ने की उम्मीद है।
इससे इतर यूरोपीय देशों में फेसबुक के प्रति लोगों के रूझान में काफी कमी आई है।