{"_id":"f507cd10-951f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"holi-and-gulal-system-in-chatissgarh-tribals","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली का गुलाल लगाओ और लड़की भगा ले जाओ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
होली का गुलाल लगाओ और लड़की भगा ले जाओ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Mon, 25 Mar 2013 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन मध्य प्रदेश में होली का गुलाल लगाकर लड़के मनचाही लड़की को भगाकर ले जा सकता है। जी हां ये प्रथा कुछ अजीब जरूर है लेकिन मध्यप्रदेश के भील आदिवासियों में होली के मौके पर इसे बड़े ही चाव से अपनाया जाता है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के भील आदिवासियों में होली पर गुलाल लगाने की परंपरा बड़ी ही रोचक है। दरअसल यहां होली से पहले आदिवासी इलाके हाट लगता है। हाट में खरीदारी के साथ साथ नए रिश्तों की डोर भी बंध जाती है। भील युवक इस हाट में अपने हाथों में मांदल नामक वाद्य यंत्र लेकर बजाते हैं और नृत्य करते हैं।
विज्ञापन
नृत्य करते हुए युवक जिस युवती को गुलाल लगा देते हैं और अगर बदले में युवती भी युवक को गुलाल लगा देती है तो दोनों में आपसी रजामंदी समझी जाती है। इसके बाद भील युवक युवती को लेकर भाग जाता है और इन दोनों की शादी हो जाती है।
विज्ञापन
खास बात ये है कि अगर युवती बदले में युवक को गुलाल नहीं लगाती है जो युवक किसी अन्य युवती की तलाश करता है। इस तरह युवक कई लड़कियों को गुलाल लगाते हैं और किसी एक से रजामंदी होने पर शादी के रास्ते खुल जाते हैं।