{"_id":"58115f92-71b3-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"hindu-group-warn-lover-to-make-love-in-park-and-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी शादी करनी है तो 'यहां फरमाओ इश्क'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जल्दी शादी करनी है तो 'यहां फरमाओ इश्क'
चंडीगढ़/नीरज कुमार।
Updated Fri, 08 Feb 2013 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखा जाए तो ये खबर उन लोगों के लिए हैं जो पार्क में खुलेआम इश्क फरमाते हैं। दरअसल मौसम भी प्यार और बहार का है। जहां भी देखो लव बर्ड्स गुटरगूं करते नजर आ रहे हैं। मॉल, पार्क और मेलों में इश्क की दास्तान लिखी जा रही है। अगर आप भी ऐसी जगहों पर इश्क फरमा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। खबर है कि वेलेंटाइन वीक के दौरान पार्क या मॉल में खुलेआम इश्क फरमाने वालों को जबरन दूल्हा दुल्हन बनाया जाएगा। वैसे जो लोग बिना खर्च शादी करना चाहते हैं उनके लिए ये अच्छा मौका साबित हो सकता है।
ये हम नहीं कह रहे। दरअसल वैलेंटाइन डे से पहले हिंदू संस्कृति रक्षा संगठन ने प्रेमी जोड़ों के लिए एक तुगलकी फरमान जारी कर दिया है। संगठन ने फैसला लिया है कि 14 फरवरी को जो भी जोड़ा पार्कों या मॉल में बांहों में बांहें डाले मिलेगा, उसका तत्काल उसी पार्क में विवाह करा दिया जाएगा। संगठन के सदस्य अपने साथ विवाह की सामग्री, कैमरे और पंडित को साथ लेकर चलेंगे। विवाह के बाद जबरन बनाए गए नवदंपति को संगठन की ओर से 1100 रुपये का शगुन भी दिया जाएगा।
हिंदू संस्कृति रक्षा संगठन के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र ने बताया कि वैलेंटाइन डे पर संगठन किसी तरह की अश्लीलता को बर्दाश्त नहीं करेगा। रोज गार्डन, शांति कुंज और शहर के अन्य प्रमुख पार्कों में सदस्य खास नजर रखेंगे। उनके कार्यकर्ता और सदस्य पार्कों में जाकर एक साथ बैठे प्रेमी जोड़ों के फोटो खींचेंगे और वहीं पर उनकी शादी कराई जाएगी। संगठन के पचास से भी अधिक सदस्य उस दिन दौरे पर होंगे।
विज्ञापन
हिंदू संस्कृति रक्षा संगठन के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र ने कहा कि हर चीज की मर्यादा है। प्रेम करना गुनाह नहीं है। प्रेम करिए, लेकिन सार्वजनिक तौर पर इसे गलत तरीके से मत परोसिए। इसी का विरोध है। सभी को आजादी है, लेकिन उसकी एक सीमा है। समाज ने जो नियम बनाए हैं उनका पालन करना भी जरूरी है। वैलेंटाइन डे पर जो नहीं मानेगा उसका विवाह पार्क में ही करा दिया जाएगा।
वैलेंटाइन डे पर सभी की पूरी सुरक्षा की जाएगी। किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। - नौनिहाल सिंह, एसएसपी, चंडीगढ़