{"_id":"31186b42-0872-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"high-profile-romance-pakistan-hina-bilawal-bhuttofiroz-ask-phone-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिना-बिलावल इश्क, फिरोज ने क्यों मांगे फोन डिटेल्स","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
हिना-बिलावल इश्क, फिरोज ने क्यों मांगे फोन डिटेल्स
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Sep 2012 01:08 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो के इश्क का पेंच और गहराता जा रहा है। बताया जा रहा है कि खार के पति फिरोज गुलजार ने हिना और बिलावल की आपसी बातचीत की कॉल डिटेल मांगी हैं। वह इस बात की सच्चाई जानना चाहते हैं कि क्या हिना और बिलावल के इश्क की खबरें सही हैं। कहा जा रहा है कि हिना इस मांग पर भड़क गई है।
हिना रब्बानी और बिलावल के इश्क की सोशल नेटविर्किंग साइट्स पर खूब चुटकी ली जा रही है। सोशल नेटविर्किंग साइट्स पर कई लोगों ने बिलावल के कई दूसरी महिलाओं के साथ फोटो शेयर किए हैं। वहीं भारत और पाकिस्तान में विदेशी मामलों के जानकारों ने इस मसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों की अफसरशाही ने भी इस मसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
कहा जा रहा है कि हिना और फिरोज के बीच इस मसले पर तनाव गहरा गया है। फिरोज इस बात को पुख्ता करने के लिए हिना के फोन डिटेल्स मांग रहे हैं और हिना इनकार कर रही है। जानकार कहते हैं कि अगर एक बार हिना इस मसले में फंस गई तो फिरोज को उन्हें बिना हर्जाना दिए तलाक देने का हक मिल जाएगा। बिलावल के साथ इश्क की खबरें सही साबित होते ही फिरोज हिना को तलाक देंगे और इस पर हिना उनसे संपत्ति से हिस्सा भी नहीं ले पाएंगी।