{"_id":"6f7c0213ac4fd266989e7c061e8067f3","slug":"hero-lures-runaway-lion","type":"story","status":"publish","title_hn":"भला किसने की शेर को डिक्की में बंद करने की हिम्मत","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
भला किसने की शेर को डिक्की में बंद करने की हिम्मत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Sep 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के समय में भी कई रईस ऐसे हैं जो शेर पालने का शौक रखते हैं। कुवैत के बारे में तो अक्सर ये सुनने को मिलता है कि फलां शख्स के पास बब्बर शेर है।
विज्ञापन
कुवैत में शेर पालने को हैसियत से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन उस दिन कुछ ऐसा हो जाता, जिससे कइयों की जान चली जाती। दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक शख्स कुवैत के उपनगर की बाजार से गुजर रहा था, तभी उसके सामने एक शेर आ गया।
विज्ञापन
लेकिन घबराए बिना इस शख्स की सूझबूझ ने कई लोगों की जान बचा ली। इस शख्स ने किसी तरह शेर को लालच देकर अपनी गाड़ी के पास बुलाया और उसे गाड़ी में ही बंद कर दिया।
विज्ञापन
मेट्रो की खबर के अनुसार, कुछ समय बाद ये शख्स भी कार के अंदर जा बैठा। शेर डिक्की में और ये शख्स कार की पहली सीट पर और इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर दिया।
कुछ देर बाद पुलिस वहां आ पहुंची और शेर को डिक्की से निकालकर अपनी गाड़ी में बंद कर लिया। पुलिस अधिकारी अपने साथ शेर को तो ले गए, लेकिन अब उन्हें इसके असली मालिक की तलाश है, जो इस शेर को वापस ले जाए।