{"_id":"2b5f4adc4008906c168a27799859499f","slug":"helicopter-tournament-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये क्या! हाथ से नहीं हेलिकॉप्टर से खोल रहे बोतल का ढक्कन","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ये क्या! हाथ से नहीं हेलिकॉप्टर से खोल रहे बोतल का ढक्कन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Oct 2013 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयर की बोतल का ढक्कन खोलने के लिए आमतौर पर ओपनर का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन चीन में हेलिकॉप्टर से बीयर की बोतल का ढक्कन खोला गया।
विज्ञापन
चीन में पायलटों की एक प्रतियोगिता में यह कारनामा हुआ। इस प्रतियोगिता में हेलिकॉप्टर पर नियंत्रण और संतुलन बनाते हुए खंभे पर लगी बीयर की बोतल का ढक्कन खोलना था।
विज्ञापन
चुनौती यह थी कि पायलट्स को हेलीकॉप्टर के स्किड पर लगे ओपनर से बीयर की बोतल को नुकसान पहुंचाए बिना उसका ढक्कन खोलना है।
यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चली और कई प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। कई बार बीयर की बोतल का ढक्कन तो खुला लेकिन बोतल भी टूट गई।
हेलिकॉप्टर टूर्नामेंट के अंतिम दिन पायलट्स को आठ मिनट के अंदर कतार में लगीं पांच बीयर की बोतलों के ढक्कन खोलने की चुनौती दी गई थी।
इस प्रतियोगिता को जीतने वाले झांग झिकियांग पांच में से तीन बोतलों के ढक्कन खोलने में सफलता हासिल कर ली थी।
देखें हेलिकॉप्टर टूर्नामेंट का वीडियो