{"_id":"8887718ab9ceb74aa7bcdf512e3a3192","slug":"heart-on-coller","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरतअंगेज! अब आपका दिल दिखेगा कॉलर पर ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
हैरतअंगेज! अब आपका दिल दिखेगा कॉलर पर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 Dec 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आपका दिल आपके कॉलर पर दिखाई देगा! यकीन नहीं होता न, मगर यकीन तो करना पड़ेगा। कारण यह है कि सैनफ्रांसिस्को की कंपनी सेंसोरी ने एक हाईटेक स्वेटर डिजाइन किया है।
विज्ञापन
ब्वॉयफ्रेंड की करतूत, गर्लफ्रेंड के साथ किया कुछ ऐसा कि...
यह आमतौर पर पहने जाने वाले स्वेटर से काफी अलग है। ये हाईटेक स्वेटर आपके मूड के बारे में बताएगा। इस पर लगी हैं रंग-बिरंगी एलईडी लाइट्स और सेंसर। इस स्वेटर को पहनने वाले व्यक्ति का हाथ जब सेंसर पर टच होता है तो व्यक्ति की भावनाओं के बारे में सूचना स्वेटर के लाइट-अप कॉलर तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
5 ऐसे मामले जिनमें पुरुषों ने खुद ही काट डाला अपना लिंग
विज्ञापन
व्यक्ति की भावनाओं और मूड को भांपकर इस स्वेटर पर लगी लाइट्स अलग-अलग रंगों में चमकती हैं। यदि कोई व्यक्ति बेहद खुश है तो सफेद रंग का टर्टल नेक डिजाइन हरे रंग में चमकेगा। यदि व्यक्ति बेहद शांत और आराम महसूस कर रहा है तो यह नीले रंग में चमकेगा।
कुतिया बनी शेरनी के बच्चों की मां, पिल्ले बने भाई
यदि व्यक्ति बेहद उत्साहित महसूस कर रहा है तो यह जामुनी रंग में दिखाई देगा और यदि इस स्वेटर को पहनने वाला प्यार में है तो इस स्वेटर के कॉलर पर प्यार का लाल रंग दिखाई देगा। सेंसोरी की फाउंडर क्रिस्टिन नेड्लींगर बताती हैं, ‘हम बहुत ही इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी की बजाय सेंसेटिवि टेक्नोलॉजी तैयार करना चाहते हैं।’
इस स्वेटर में इस्तेमाल होने वाला गैलवेनिक स्किन रिस्पॉन्स सिस्टम एक ऐसा तरीका है जिससे व्यक्ति के शरीर की नमी को मापकर उसके उत्तेजना के स्तर का विश्लेषण किया जा सकता है। इसे आमतौर पर जीएसआर के नाम से जाना जाता है। इस सिस्टम का इस्तेमाल ई-मीटर डिवाइसेज में किया जाता है। फिलहाल इसकी कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।