{"_id":"2a0ee940-cd0a-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"he-wants-to-marry-with-cat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये साहब म्याउं से ब्याह रचाना चाहते हैं","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ये साहब म्याउं से ब्याह रचाना चाहते हैं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 04 Jun 2013 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पुरानी कहावत है कि 'दिल आया गधी पे, तो परी क्या चीज है।' लेकिन यह मामला गधी का नहीं, बल्कि एक बिल्ली का है।
विज्ञापन
जर्मनी के फैशन डिजाइनर के सिर पर म्याउं के प्यार का भूत कुछ इस कदर चढ़ा है कि उसे कुछ और नहीं सूझ रहा। और तो और उसने इसी बिल्ली से ब्याह रचाने का फैसला भी कर लिया है।
कार्ल लेगरफेल्ड को सफेद रंग की सियामी बिल्ली 'चोपेट' से इतना ज्यादा प्यार है कि वो इसे एक पल के लिए छोड़ना नहीं चाहते। लेगरफेल्ड मानते हैं कि चोपेट उनका सच्चा प्यार है और वो इसके बिना जिंदा नहीं रह सकते।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक लेगरफेल्ड का कहना है, 'मैं अपनी बिल्ली से इतना प्यार करता हूं कि इसके बिना नहीं रह सकता।' अमूमन इंसानों और जानवरों के बीच शादियां नहीं होतीं, लेकिन वो अपनी इस प्यारी बिल्ली से शादी करना चाहते हैं।
विज्ञापन
हालांकि, लेगरफेल्ड की यह बिल्ली आम नहीं है। इस सेलेब्रिटी बिल्ली के ट्विटर पर करीब 27 हजार फोलोअर्स हैं।