{"_id":"83bc66c2-e3bf-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"he-learned-to-drink-wine-in-the-womb","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो पेट में ही दारू पीना सीख गया ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
वो पेट में ही दारू पीना सीख गया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Wed, 03 Jul 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि कोई व्यक्ति हर काम पेट से सीखकर नहीं आता। लेकिन पोलेंड का ये टल्ली बच्चा मां के पेट से ही दारू पीना सीखकर पैदा हुआ। जी हां, बच्चे की डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी उस वक्त हैरान हो गए जब उन्होंने पैदा हुए शिशु को नशे में धुत देखा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आठ महीने की गर्भवती क्रिस्टीना एलोए ने जमकर शराब पी और रेश ड्राइविंग करते हुए एक्सीडेंट कर डाला। आस पास के लोगों ने घायल गर्भवती को अस्पताल पहुंचाया और वहीं उसकी डिलीवरी हुई। डिलीवरी के समय मां तो बेसुध थी ही, जन्म लेने वाला बच्चा भी नशे में धुत था।
विज्ञापन
दरअसल मां द्वारा लिया गया अत्यधिक अल्कोहल बच्चे की रगों में जा पहुंचा और वो मदहोश हो गया।
डॉक्टरों ने पाया कि जन्म लेने वाले बच्चे की धड़कन सामान्य से कम चल रही है। इसका कारण सामने आते ही डॉक्टरों के होश उड़ गए। जांच में पता चला कि बच्चे के शरीर में 5 ग्राम के करीर अल्कोहल है और इसी कारण बच्चे की नब्ज भी धीरे चल रही है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने पाया कि बच्चा सो नहीं रहा बल्कि मदहोश है। कुछ ऐसी ही हालत मां की थी। उसकी रगों में सामान्य लिमिट से 23 गुना ज्यादा अल्कोहल पाया गया।
अब मां जेल में है और उस पर दो दो मामले चल रहे हैं। पहला मामला शराब पीकर गाड़ी चलाने का है और दूसरा मामला बच्चे को जानलेवा स्थिति में पहुंचाने का है।