बदबू से चिढ़ी लड़की ने चीर दिया ब्वॉयफ्रैंड का पेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदबू की वजह से क्या कोई किसी को चाकू भोंक सकता है...! आप कहेंगे नहीं... लेकिन फ्लोरिडा में ऐसा हुआ है।
डोबरा एन बर्न्स अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बैठकर टीवी देख रही थी। तभी दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और लड़का उठ कर जाने लगा। लेकिन जाते-जाते कुछ ऐसा हुआ जिससे उसकी जान जाते-जाते बची।
डोबरा एन बर्न्स उस समय भी सोफे पर बैठी थी औए एकटक टीवी देख रही थी। लड़का जाते-जाते उसके चेहरे के पास आकर रुक गया और अपनी हिप उसके मुंह के पास लाकर गैस (फार्ट) छोड़ दी।
डोबरा एन बर्न्स ने अधिकारियों से कहा कि उसके ब्वॉयफ्रैंड ने यह जानबूझकर किया था। जिसकी वजह से वह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर सकी और उसने ब्वायफ्रैंड को चाकू घोंप दिया।

अधिकारियों
ने डोबरा एन बर्न्स को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी उसके ब्वॉयफ्रैंड
का कहना है कि दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ था और डोबरा एन बर्न्स
ने आठ इंच लंबा चाकू उसके पेट में मार दिया।