फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   hand attached with ANKLE

ये क्या! डॉक्टरों ने पैर के साथ उगा दिया हाथ

Tue, 17 Dec 2013 02:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Dec 2013 02:53 PM IST
विज्ञापन
hand attached with ANKLE

आज के समय में चिकित्सा जगत ने इतनी तरक्की कर ली है कि कुछ भी संभव है। जो चीजें किसी समय में असंभव हुआ करती थीं वो सभी कुछ आज संभव है। ये सर्जरी भी कुछ वैसी ही है।

विज्ञापन


18 ऐसी दुर्लभ तस्वीरें जो आपने पहले नहीं देखी होंगी

डेली मेल की खबर के अनुसार, डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक इस शख्स की हथेली को उसके टखने से जोड़ दिया है। 10 नवंबर को झिआओ वेई का दायां हाथ एक दुर्घटना के चलते कट गया था।
विज्ञापन


वो बताते हैं कि जब ये हादसा हुआ वो जम से गए। मानों उनके शरीर में जान ही नहीं रह गई हो। साथ काम कर रहे कर्मचारियों ने जल्दी-जल्दी मशीन को बंद किया और उनका हाथ निकाला। इसके बाद वो सीधे उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के हुनान प्रांत के जिस अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था वो उतना अधिक संपन्न नहीं था। लिहाजा डॉक्टरों ने उन्हें साफ जवाब दे दिया कि वो उनके हाथ को नहीं बचा पाएंगे। लेकिन उन्होंने एक दूसरे अस्पताल के बारे में जरूर बताया, जहां उनके हाथ का इलाज संभव हो सकता था।

14 साल का लड़का, 12 महिलाओं से यौन दुराचार!

वेई बताते हैं कि उन्होंने डज्ञॅक्टरों से साफ-साफ कह दिया था कि अभी उनकी उम्र बहुत कम है और ऐसे में वो बिना हाथ के रहने की कल्पना भी नहीं कर सकते। इस दुर्घटना को हुए सात घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका था।


hand













सात घंटे बाद वो चांगशा पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इस बात का आश्वासन तो दिया कि वो उसका हाथ जोड़ देंगे लेकिन इसमें काफी समय लगेगा। लेकिन इसके लिए हाथ को जिंदा रखना जरूरी था। हाथ को जिंदा रखने के लिए उन्होंने उसके हाथ टखने से जोड़ दिया।

स्टूडेंट के प्यार में दीवानी टीचर ने यह क्या कर दिया!

डॉक्टरों की टीम के एक सदस्य ने बताया कि उसकी चोट काफी गंभीर थी। पीड़ित की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि जल्दी ही उनका हाथ दोबारा जुड़ जाएगा।

डॉक्टरों ने भी उनके ठीक होने की पूरी उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed