{"_id":"49d0224cf995a3bfb6cde0d277a52487","slug":"guinness-record-holder-for-shoe-related-items-found-dead-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते-चप्पल के दम पर नाम कमाने वाली की मौत","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जूते-चप्पल के दम पर नाम कमाने वाली की मौत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Jul 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूते-चप्पल जमा करके दुनियाभर नाम कमाने वाली दक्षिणी कैलीफोर्निया की डार्लीन फ्लिन अपने घर में मरी हुई मिली। डार्लीन के पास इतने जूते-चप्पल थे कि इस वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
उनकी मौत को हत्या मानते हुए पुलिस ने उनके ब्वॉयफ्रेंड को हिरासत में ले लिया है। हफपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसारी, 58 वर्षीय डार्लीन फ्लाइन कैलीफोर्निया के अपने घर में मरी हुई मिली। शव के चेहरे पर चोट के निशान थे। जिसके आधर पर पुलिस को शक है कि ये हत्या का मामला भी हो सकता है।
विज्ञापन
हफपोस्ट के अनुसार, उनकी हत्या के आरोप में 20 साल के जस्टिन स्मिथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाइयां होती थीं।
विज्ञापन
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुकी फ्लाइन के पास करीब 15 हजार जूते-चप्पल थे। इसक अलावा उनके घर का फर्नीचर भी जूते के ही आकार का था।