{"_id":"daa0124e41c43a78c5212c6d81f0b11d","slug":"groom-forgets-his-bride","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीमून के बाद दुल्हन को पेट्रोल पम्प पर भूल आया दूल्हा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
हनीमून के बाद दुल्हन को पेट्रोल पम्प पर भूल आया दूल्हा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Oct 2013 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खबर को पढ़कर भले ही आपको हंसी आए लेकिन जरा उस जोड़े के बारे में सोचिए, जिसके साथ ऐसा अजीबोगरीब वाकया हुआ।
विज्ञापन
मेट्रो की खबर के अनुसार, शादी हुए अभी कुछ समय ही बिता था और मियां जी को याद ही नहीं रहा कि उनके साथ अब कोई जन्म-जन्मांतर के लिए जुड़ चुका है।
जर्मनी का ये जोड़ा हनीमून मनाकर लौट रहा था। बैड हर्सफैल्ड नाम की जगह पर कुछ समय बिताने के बाद जैसे ही ये जोड़ा आगे बढ़ा उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिस पर आप यकीन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
बाप या पिशाच, बेटी को मारकर पी गया खून
दरअसल, अपने बर्लिन स्थित अपने घर लौटते समय कुछ आगे जाने पर पति को एहसास हुआ कि उसकी नई-नवेली बीवी उसके साथ नहीं है।
हुआ यूं था कि उसकी बीवी कार की पीछे की सीट पर सो रही थी। पेट्रोल पम्प के पास जब गाड़ी पेट्रोल पम्प पर रुकी, तो वो बिना बताए उठकर टॉयलेट करने चली गई।
देखें, दुनिया के 11 सबसे बदसूरत चेहरे
इस बीच पेट्रोल भ गया और पति महोदय ने कार आगे बढ़ा दी। करीब दो से ढाई घंटे बाद उसे ये याद आया कि उसकी बीवी उसके साथ नहीं है।
ये है नाजुक महिलाओं का फौलादी अवतार
उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि उसकी बीवी अब भी उसी पेट्रोल पम्प पर खड़ी है और उसका इंतजार कर रही है।
हालांकि शायद कोई नखरे वाली दुल्हन होती तो पति की इस हरकत पर चिढ़ जाती लेकिन इन समझदार मोहतरमा ने अपने पति को खुशी-,खुशी माफ कर दिया।
'जरा इधर भी' की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।