{"_id":"8342034a-b21a-11e2-b07f-d4ae52bc57c2","slug":"grandmother-has-record-breaking-collection-of-sheeps","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्टून की दीवानी दादी, घर बना भेड़ों का अड्डा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कार्टून की दीवानी दादी, घर बना भेड़ों का अड्डा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Wed, 01 May 2013 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचपन में आपको भी कार्टून किरदारों से प्यार हुआ होगा। लेकिन एक दादी को शीप यानी भेड़ के कार्टून कैरेक्टर से इतना प्यार हो गया है कि वो अपने प्यार के चक्कर में रिकार्ड कायम करने चली हैं।
विज्ञापन
इस दादी मां के घर में खिलौनों से लेकर घर का सामान और क्रॉकरी तक भेड़ के डिजाइन से सुसज्जित है। यहां तक कि दादी मां ने अपने हाथ में शीप का टैटू भी गुदवाया है।
विज्ञापन
डेली मेल के अनुसार बर्मिंघम की 42 साल की मिशेल सुलिवेन पिछले सोलह सालों से अपने दो बेडरूम के घर में शीप के आइटम इकक्ठे कर रही हैं।
मिशेल बताती है कि सोलह साल पहले उन्होंने शीप की एक एनिमेशन फिल्म देखी और वो शॉन द शीप की दीवानी हो गई।
उसके बाद से मिशेल घर में शीप के टेडी, खिलौने आभूषण, बिस्तर और यहां तक कि कपड़े भी बनवाने लगी। मिशेल के कमरों की दीवारों पर भी शीप के डिजाइन बने हैं।
मिशेल के किचेन का दौरा करेंग तो हैरान हो जाएंगे। यहां खाने के बर्तन, सॉसपेन और कॉफी पीने के दर्जनों मग शीप डिजाइन से बने हैं।
फेसबुक और ट्विटर पर भी मिशेल का शीप लव सिर चढ़कर बोल रहा है। मिशेल का कहना है कि फेसबुक और ट्विटर पर भी लोग उनका शीप लव देखकर उन्हें सराहते हैं।
मिशेल का कहना है कि उनके शीप कलेक्शन में 60 फीसदी सामान उन्हे तोहफे या दान में मिला है।
मिशेल के घर का एक हिस्सा शीप से बिलकुल अलग है। मिशेल के 24 साल के बेटे लेग के बेडरूम में शीप का नामों निशान नहीं है। मिशेल कहती हैं कि उनके बेटे की नजर में वो शीप की दीवानी और उसके नाम पर पागल हैं।
विज्ञापन
मिशेल का भेड़ प्रेम जल्द ही उन्हें रिकार्डधारी बना सकता है। दरअसल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकारी जांच कर रहे हैं कि शीप के डिजाइन के इतने आइटम रिकार्ड किसी और के पास हैं या नहीं।