{"_id":"ff4f1d10-a40a-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"good-music-is-as-good-as-sex-for-brain","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स और संगीत, दिमाग के लिए एक समान","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सेक्स और संगीत, दिमाग के लिए एक समान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Sat, 13 Apr 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छा संगीत सुनना अच्छे सेक्स अनुभव की तरह कारगर साबित होता है। एक नए अध्ययन में कहा गया है कि जितना सुख सेक्स के बाद होता है उतनी ही राहत अच्छा संगीत भी दिमाग को देता है।
विज्ञापन
टेलीग्राफ के अनुसार नया अध्ययन कहता है कि दिमाग अच्छे संगीत पर उसी तरह रिस्पांस करता है जितना कि सेक्स के एक बेहतरीन अनुभव पर।
मान्ट्रियल की मेकग्रिल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन से पता चलता है कि इसके पीछे दिमाग का प्लेजर नामक हिस्सा उत्तरदायी है।
ब्रेन के 'प्लेजर' (खुशी) सेंटर का स्कैन किए जाने पर ये पता चलता है कि ये हिस्सा उस समय तुरंत सक्रिय हो जाता है जब व्यक्ति कोई गाना पहली बार सुनता है।
विज्ञापन
दिमाग का प्लेजर सेंटर डोपामाइन नामक कैमिकल से ऑपरेट होता है और डोपामाइन डिजायर यानी इच्छा को उत्साहित करता है।
वैज्ञानिक कहते हैं कि एक बार 'प्लेजर' से संकेत मिलने पर व्यक्ति दोबारा उसी गाने को सुनने के लिए प्रेरित होता है। ठीक उसी तरह जैसे एक व्यक्ति से संबंध बनाने के बाद कोई दोबारा उसी व्यक्ति से संबंध बनाना चाहे।
विज्ञापन