फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   good-lookers only need apply

यहां केवल खूबसूरत लोग ही आवेदन करें!

Tue, 04 Jun 2013 05:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 04 Jun 2013 05:16 PM IST
विज्ञापन
good-lookers only need apply

कुछ दिन पहले हमने आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताया था जिसे अपनी खूबसूरती के चलते नौकरी नहीं मिल पाई। लेकिन इस बार हम आपको एक ऐसी साइट के बारे में बताने जा रहे हैं जो सुंदर लोगों को ही नौकरी दिलाती है।

विज्ञापन


तो अगर आप खुद को खूबसूरत समझते है तो फटाफट से beautifulpeople.com पर जाइए और रजिस्टर हो जाइए। इस साइट ने कंपनियों को खुबसूरत कर्मचारी उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन


डेली मेल की खबर के मुताबिक, हालांकि कंपनी की तरफ से शुरु की गई इस तरह की ये कोई पहली साइट नहीं है। कंपनी की एक डेटिंग साइट भी है जो डेट करने के लिए आकर्षक लड़के और लड़की देते हैं। लेकिन कंपनी की लिस्ट में शामिल होना इतना भी आसान नहीं है। कंपनी औसतन सात में से एक ही आवेदन स्वीकार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक वो दुनियाभर के सुंदर लोगों का एक समुदाय बनाना चाहती है और इसी उद्देश्य से उसने ये साइट शुरू की है। कंपनी का मुख्यालय न्यूयॉर्क और डेनमार्क में है। कंपनी का दावा है कि वो सुदर और आकर्षक कर्मचारी मुहैया कराती है।


यह एक रिक्रूटमेंट साइट है। साइट पर अब तक करीब सात लाख पचास हजार आकर्षक लोगों के प्रोफाइल रजिस्टर हो चुके हैं। 'एन अटरेक्टिव फेस इज आलवेज ए ग्रेट फर्स्ट इंप्रेशन फॉर एनी बिजनेस' कंपनी की टैग-लाइन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed