{"_id":"4bf9539a65048abcdc1f4ebc7fe8c884","slug":"global-village-where-you-can-visit-world-s-most-famous-buildings","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के इस गांव में हैं दुनियाभर की मशहूर इमारतें","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
चीन के इस गांव में हैं दुनियाभर की मशहूर इमारतें
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Oct 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
घूमना भी एक नशा है। हर रोज हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए निकलते हैं। कुछ लोग देश के ही हर कोने को देखने के शैकीन होते हैं तो कुछ दुनिया की सैर करने के।
विज्ञापन
देखे, दुनिया के 11 सबसे बदसूरत चेहरे
लेकिन अगर आप दुनियाभर की सैर करने के इच्छुक हैं और पैसे की तंगी या फिर समय की किल्लत की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए एक आसान रास्ता है।
डॉक्टरों की करामात: गर्भ में पल रहे बच्चे का किया ऑपरेशन
विज्ञापन
डेलीमेल की खबर के अनुसार, दक्षिणी चीन के शेनजेन में 480,000 स्क्वॉयर मीटर का एक ग्लोबल विलेज तैयार किया गया है। ये ग्लोबल विलेज दुनिया की लगभग सभी मशहूर इमारतों को देखने की एक अनूठी खिड़की है।
विज्ञापन
ग्लोबल विलेज एक विशेष पार्क है। जिसे दुनियाभर की मशहूर इमारतों के प्रतिरूप से सजाया और बनाया गया है।
तस्वीरों में देखें दुनियाभर के 11 हैरत में डालने वाले पेड़
इस थीम पार्क में आप आगरा के ताजमहल से लेकर, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, सिडनी का हार्बर ब्रिज, एफिल टावर जैसी कई महत्वपूर्ण इमारतों के वास्तविक से नजर आने वाले प्रतिरूप देख सकते हैं।
इन्हें देखकर एक पल को आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे कि आप चीन में रहकर आगरा का ताज या सिडनी का ब्रिज देख रहे हैं।
देखें कुछ चुनिंदा तस्वीरें:
'जरा इधर भी' की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।