{"_id":"ddc572f8-b70f-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"giving-a-glass-of-wine-to-your-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब, एक गिलास वाइन बच्चे को बना देगी जिम्मेदार...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गजब, एक गिलास वाइन बच्चे को बना देगी जिम्मेदार...
इंटरनेट डेस्क/नई दिल्ली
Updated Tue, 07 May 2013 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने बच्चों को काम के प्रति जिम्मेदार बनाने की बातें तो कई बार सुनी होंगी। पर कुछ ऐसे भी हैं जो अपने बच्चों को भविष्य के जिम्मेदार शराबी बनाने के लिए उन्हें हर रोज एक गिलास वाइन देते हैं।
विज्ञापन
चौंकिए मत, ये सच है कि ब्रिटेन में अधिकतर माता पिता ये मानते हैं कि बचपन में वाइन की नियमित मात्रा देने से बच्चा बड़ा होकर पियक्कड़ नहीं बनेगा।
हालांकि मनोचिकित्सकों के अनुसार परिजनों की ये सोच उल्टी पड़ सकती है। डेली न्यूज की खबर के अनुसार, मनोचिकित्सक चेता रहे हैं कि शराबी होने का सीधा संबंध उम्र से है। कोई बच्चा जितनी कम उम्र में शराब चखता है वो उतना ही बड़ा पियक्कड़ बनता है।
विज्ञापन
डॉक्टर सिगमैन का कहना है ब्रिटेन में तेजी से ये बात फैल रही है और अधिकतर अभिभावक इसे अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। छुटपन में ही बच्चों को वाइन दी जा रही है। इस पर तर्क ऐसा कि बच्चा अभी से पिएगा तो उसे शराब की हुड़क नहीं उठेगी।
विज्ञापन
सिगमैन कहते हैं कि परिजनों को कोशिश करनी चाहिए कि जितनी उम्र तक वह इसे टाल सकें, टालें।
हालांकि आदर्श स्थिति में किसी भी शख्स को 25 साल से पहले शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन फिर भी अभिभावकों को कोशिश करनी चाहिए कि 25 न सही पर 16 साल की उम्र तक उनके बच्चे शराब से दूर ही रहें।