फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   give order and get condom alongwith

खाना आर्डर कीजिए, साथ में मिलेगा कंडोम

Thu, 08 Nov 2012 01:02 PM IST
लंदन।
लंदन। Updated Thu, 08 Nov 2012 01:02 PM IST
विज्ञापन
give order and get condom alongwith
सुरक्षित तरीके से सेक्स और कंडोम को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटेन में एक नया रेस्तरां खुला है लेकिन अभी भी कई लोगों को कंडोम खरीदने में हिचक होती है।  कैबिज एंड कंडोम एक थाई रेस्तरां है जहां खाने के साथ गर्भ निरोधक भी दिया जाता है। रेस्तरां की दीवारों को भी कंडोम से सजाया गया है।
विज्ञापन


बीबीसी में छपी खबर के अनुसार इस रेस्तरां से होने वाला पूरा मुनाफा थाईलैंड में यौन शिक्षा और एड्स की रोकथाम कार्यक्रमों के लिए दिया जाता है। थाईलैंड से बाहर पहली बार इसकी कोई शाखा खुली है। लेकिन ब्रिटेन में अभी भी लोग खुलेआम कंडोम खरीदने से हिचकते हैं और सेक्स के बारे में आमतौर पर बात नहीं कर पाते हैं। वैसे तो ब्रिटेन में दुकानों पर अलग-अलग खुशबू वाले भांति-भांति के कंडोम बिकते हैं। सवाल उठता है कि इस हिचक की वजह आखिर क्या है?
विज्ञापन


फ्यूजन कंडोम्स ने अपने एक सर्वेक्षण में पाया कि 56 प्रतिशत लोगों को कंडोम खरीदने में शर्म आती है। इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। टेरेन्स हिगिन्स ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक जेनेवी एडवर्ड्स कहते हैं, ब्रिटेन के कई लोग सेक्स करना आसान समझते हैं, इसके बारे में बात करना उनके लिए मुश्किल है। आप दुकान पर जाकर कंडोम खरीद रहे हैं, इसका मतलब है आप सेक्स करेंगे जिसका सार्वजनिक स्थानों पर इजहार करना लोग पसंद नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरे में रहने वाले 48 वर्षीय जेम्स वैसे तो एक सफल कारोबारी हैं लेकिन जब कंडोम खरीदने की बात आती है, तो उन्हें दिक्कत महसूस होती है। वैसे तो ब्रिटेन में ये भी सुविधा है कि आप ऑनलाइन ऑर्डर करके घर बैठे कंडोम मंगा सकते हैं। इसकी वजह से बीते चार वर्षों में कंडोम की ब्रिकी भी बढ़ी है। लेकिन यहां भी लोगों को कंडोम खरीदने में दिक्कत होती है। ऑनलाइन कंडोम की सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनी के प्रबंध निदेशक एलेक्स ग्रीन कहते हैं, हम हर आकार का कंडोम बेचते हैं।


लोग तरह-तरह से अपनी चिंता जताते हैं। उन्हें ऑनलाइन कंडोम खरीदने में भी शर्म आती है। ग्रीन बताते हैं कि कंडोम पैक करने के लिए सादी पैकिंग का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि लोग नहीं चाहते कि पैकिंग से पता चले कि पैकेट के अंदर कंडोम है। फ्यूजन ने अपने सर्वेक्षण में पाया कि ब्रिटेन में 16 से 19 आयुवर्ग के लोग कंडोम खरीदने में सबसे ज्यादा हिचकते हैं। अन्य आयुवर्ग के लोगों के साथ ही कमोबेश यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed