{"_id":"3b1b2036-e606-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"girl-who-remaoved-make-up-after-2-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरता की सनक, दो साल बाद धोया चेहरा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सुंदरता की सनक, दो साल बाद धोया चेहरा
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Jul 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहरे पर फाउंडेशन, रूज और तरह-तरह के कॉस्मेटिक लगाकर आप कितने घंटे रह सकती हैं? दो घंटे-चार घंटे या ज्यादा से ज्यादा एक दिन। लेकिन दक्षिण कोरिया की इस लड़की ने दो साल तक चेहरे से मेक-अप हटाया ही नहीं।
विज्ञापन
वीयर्ड एशिया न्यूज के मुताबिक, 20 साल की दाल मी बे को हर समय सुंदर दिखना बहुत पसंद है और इसके लिए वो हर समय चेहरे पर मेक-अप लगाए रहती है। हालांकि इसकी वजह से उनकी त्वचा को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मेक-अप को लेकर बे की ये सनक 14 साल की उम्र में ही शुरू हो गई थी। इसके बाद दो साल तक लगातार उन्होंने चेहरे से मेक-अप उतारा ही नहीं। अलबत्ता इस बीच हर रोज वो ढेर सारा मेक-अप और लगा लेती थीं।
विज्ञापन
बे बताती है कि वो चाहती थी कि वो हर समय तैयार नजर आए। परफेक्ट दिखाई दे लेकिन इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा। हर समय मेक-अप की वजह से बे के चेहरा जगह-जगह से खराब हो गया और बाद में उन्हें वहां-वहां प्लासिटक सर्जरी करानी पड़ी।
बाद में जब उनकी मां ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वो मान गई और पूरे दो साल बाद चेहरे को पानी से धोया। वो पल वाकई चौंकाने वाला था क्योंकि मेक-अप की वजह से उनकी त्वचा को बहुत नुकसान हुआ था और वो अपनी उम्र से कहीं ज्यादा बूढ़ी नजर आ रही थी।