{"_id":"57a75302-7bf6-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"girl-shocked-to-see-boyfriend-cheating-on-search-engine-map-street-view","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट पर खोजा एड्रेस, दिख गई प्रेमी की करतूत","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
नेट पर खोजा एड्रेस, दिख गई प्रेमी की करतूत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Thu, 21 Feb 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो इंटरनेट का सर्च इंजन हर परेशानी, सवाल और उलझन को खत्म कर डालने के लिए फेमस है। लेकिन इसी सर्च इंजन बदौलत एक युवती को उसके प्रेमी की बेवफाई का पता चल गया। युवती सर्च इंजन के मैप पर कोई पता खोज रही थी कि उसे किसी लड़की से फ्लर्ट करता उसका प्रेमी दिख गया।
विज्ञापन
घटना रूस की मारिया वोइनोवा के साथ घटी। मारिया किसी एड्रेस को तलाश करना चाह रही था और उसने रूस के सर्च इंजन येनडेक्स मैप्स का सहारा लिया। एकाएक उसने कुछ ऐसा देखा कि उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
मैप पर स्ट्रीट व्यू को देखते हुए मरिया को अपना प्रेमी साशा किसी और महिला के साथ फ्लर्ट करते दिख गया। मैप पर ये फोटो करीब एक साल पहले के हैं। मारिया ने देखते ही साशा को पहचान लिया क्योंकि उस समय भी साशा अपनी बांह में एक बेल्ट पहना करता था। स्ट्रीट व्यू में बांह में बैल्ट पहने साशा साफ दिख रहा है और उसके साथ प्रेम प्रदर्शन कर रही महिला भी।
विज्ञापन
मेट्रो.को.यूके के मुताबिक मारिया ने तुरंत साशा को फोन किया और घर बुलाया। अनजान साशा घर पहुंचा तो मारिया ने उससे एक पता येनडेक्स मेप्स पर खोजने को कहा। साशा ने मैप खोजा और जैसे ही फोटो अपलोड हुआ साशा के चेहरे का रंग बदलने लगा। बकौल मारिया "मैंने उसकी आंखों में देखा और सफाई का इंतजार करने लगी।"
मारिया का कहना है कि पहले तो वो येन्डेक्स पर एड्रेस खोजने का पछतावा करने लगी लेकिन फिर उसे अहसास हुआ कि अपने प्रेमी की बेवफाई का जिम्मा मैं बेव पर नहीं डाल सकती।
खास बात ये है कि येन्डेक्स गूगल की तरह स्ट्रीट व्यू दिखाते समय चेहरों को ब्लर नहीं करता। इसी कारण लोगों को निजी जिंदगियों में काफी हलचल मच जाती है।